🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,137.75 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,522.16 💵 USD / INR : ₹ 96.06 📈 Sensex : 72,452.28 (-1.95%) 📊 Nifty 50 : 22,692.35 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur: रील्स बनाते समय हादसा, बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत

Muzaffarpur News:

विज्ञापन

Muzaffarpur News:

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. रील्स बनाते समय दो बाइक टकरा गईं और अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी. एनएच-722 रेवा रोड स्थित मुंगौली मस्जिद चौक पर हुई इस दुर्घटना में साइकिल सवार अखिलेश कुमार (35), निवासी गोपीनाथपुर दोकरा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार रील्स बनाते हुए तेज गति से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे. अचानक दोनों बाइक भिड़ गईं और साइकिल सवार मजदूरी कर घर लौट रहे अखिलेश को टक्कर मार दी. पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी सरैया भेजा, जहां से उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घायलों की हालत गंभीर

चारों घायलों की पहचान पताही गांव के युवकों के रूप में हुई है. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति नाजुक बताई है. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक और साइकिल को जब्त कर लिया है.

इलाके में दहशत और आक्रोश

इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोग सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे हैं. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है.

इसे भी पढ़ें-

पटना-पूर्णिया वंदे भारत एक्सप्रेस; टिकट की मारामारी से मिलेगी राहत, कब से चलेगी?

वैशाली में पुलिस पर अपराधियों ने चलाई गोलियां, थानाध्यक्ष बाल-बाल बचे

कोचिंग गए मासूम भाई-बहन की कार में मिली लाश, पटना में फैली सनसनी

बिहार पुलिस एनकाउंटर में अपराधी घायल, जन्माष्टमी पर उपवास कर रही मां बेहोश

बिहार में राजस्व महाअभियान की शुरुआत; घर-घर दस्तक देकर सुधारे जाएंगे जमीन के रिकॉर्ड

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें