🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,013.90 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,64,986.95 💵 USD / INR : ₹ 94.95 📈 Sensex : 73,123.83 (-0.17%) 📊 Nifty 50 : 22,600.00 (-0.39%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Cabinet: लगातार अनुपस्थित 6 सरकारी डॉक्टर्स की सेवा समाप्त, एक को मिला VRS, जानिए पूरी वजह

Bihar Cabinet: मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा फैसला खासा चर्चा में रहा.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा फैसला खासा चर्चा में रहा.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: बिहार में सरकारी डॉक्टरों पर नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई हुई है. मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा फैसला खासा चर्चा में रहा. बैठक में 6 डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने और एक डॉक्टर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) देने का निर्णय लिया गया है.

किन डॉक्टरों पर गिरी गाज?

कैबिनेट की मंजूरी के बाद डॉ. मो. फिरदौस आलम (खगड़िया), डॉ. जागृति सोनम (खगड़िया), डॉ. अनामिका कुमारी (लखीसराय), डॉ. अनुपम कुमारी (लखीसराय), डॉ. अनुपम कुमार (बेगूसराय), और डॉ. अभिनव कुमार (लखीसराय) को बर्खास्त कर दिया गया है. इन पर लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने का आरोप था. वहीं, डॉ. आशीष कुमार (सदर अस्पताल, खगड़िया) को VRS की स्वीकृति मिली है.

अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये डॉक्टर बार-बार चेतावनी के बावजूद लगातार अनुपस्थित थे. सेवा शर्तों का उल्लंघन करने पर इन्हें बर्खास्त करने का फैसला लिया गया. बिहार सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने की बात कही है, ताकि सरकारी सेवाओं में जवाबदेही बनी रहे.

कैबिनेट के अन्य फैसले

इसके अलावा कैबिनेट ने महिला सैनिकों को तैनाती स्थल के नजदीक सेवामुक्ति की सुविधा देने की नीति को भी मंजूरी दी. अन्य विभागों से जुड़े भी कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक सुधार और लोक सेवा को मजबूत बनाना है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
58%
2.8m/s
0%
रवि
25 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
26 °

अन्य खबरें

विज्ञापन