विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Rail News: राजगीर-पटना ट्रेन अब नियमित चलेगी, यात्रियों और टूरिस्टों को बड़ी राहत

Bihar Rail News: राजगीर और पटना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया गया है. इससे यात्रियों, कारोबारियों, नौकरीपेशा लोगों और टूरिस्टों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. सोमवार को राजगीर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम के दौरान इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Rail News: बिहार के राजगीर आने-जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राजगीर और पटना के बीच अभी तक स्पेशल तौर पर चलाई जा रही ट्रेन सेवा को अब नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले से न सिर्फ दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए भी सफर पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा. दानापुर मंडल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है. रेल प्रबंधक विनोद कुमार की ओर से ट्रेन को रेगुलर सेवा में शामिल करने को लेकर आदेश जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल है.

पटना-राजगीर रूट पर सफर होगा आसान

इस ट्रेन के नियमित संचालन का सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो कामकाज, व्यापार या रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पटना और राजगीर के बीच यात्रा करते हैं. इसके साथ ही राजगीर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी. राजगीर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पर्यटन के उद्देश्य से पहुंचते हैं. ऐसे में पटना से सीधी रेल सेवा के नियमित होने से आने-जाने की दिक्कत काफी हद तक कम हो जाएगी. इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय से भी स्वीकृति मिल चुकी है.

सोमवार को होगा विशेष कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राजगीर रेलवे स्टेशन पर इसको लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसी अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ट्रेन को रवाना करेंगे. उन्होंने इस रेल सेवा से जुड़े मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था. सांसद ने कहा था कि नालंदा क्षेत्र की रेल सुविधाओं और यहां के लोगों की जरूरतों से जुड़े विषयों को आगे भी संसद में उठाया जाता रहेगा.

जू सफारी और नेचर सफारी पहुंचना होगा और आसान

राजगीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. यहां के जू सफारी और नेचर सफारी में आने वाले पर्यटकों के लिए हाल के दिनों में कई व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं. इसके साथ ही ‘प्रायोरिटी पैकेज’ भी शुरू किया गया है. इस सुविधा के तहत पर्यटक एक ही टिकट पर दोनों सफारी का आनंद ले सकेंगे. इसके लिए वयस्कों के लिए 2 हजार रुपये और बच्चों के लिए 1 हजार रुपये की दर तय की गई है. ऐसे में ट्रेन सेवा के नियमित होने से यहां आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

गर्मी की छुट्टियों से पहले यात्रियों को मिली राहत

रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रूटों पर फैसले ले रहा है. आने वाले समय में गर्मी की छुट्टियों का सीजन भी शुरू होने वाला है. ऐसे में पटना से राजगीर के बीच ट्रेन के नियमित संचालन से यात्रियों को समय रहते बड़ी राहत मिलेगी. इससे पहले रेलवे की ओर से दिल्ली, मुंबई, पंजाब और कोलकाता जैसे रूटों के लिए भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में जहरीले पेय पदार्थ से मौत पर थानेदार सस्पेंड, मांझी का बयान, बताया कहां चूक हो रही

इसे भी पढ़ें-बिहार में भू-राजस्व संग्रह में 5 साल में जबरदस्त उछाल; जानें कौन जिला पिछला

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
43%
4.1m/s
100%
गुरु
36 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
39 °
सोम
39 °

अन्य खबरें