🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

NEET Paper Scam: NEET परीक्षा और मेडिकल एडमिशन के नाम पर चल रहे एक कथित ठगी नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में RJD के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरोह छात्रों और अभिभावकों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में सेटिंग और MBBS सीट दिलाने का दावा कर रहा था.

विज्ञापन

NEET Paper Scam: NEET परीक्षा और मेडिकल एडमिशन के नाम पर चल रहे एक कथित ठगी नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में RJD के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरोह छात्रों और अभिभावकों से लाखों रुपये लेकर परीक्षा में सेटिंग और MBBS सीट दिलाने का दावा कर रहा था.

विज्ञापन

NEET Paper Scam: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने NEET परीक्षा में पेपर और मेडिकल एडमिशन दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले में RJD के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरोह छात्रों और उनके परिवारों से मोटी रकम लेकर परीक्षा में सेटिंग और मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का दावा करता था.

पुलिस जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले कई students और अभिभावकों से संपर्क किया गया. उन्हें भरोसा दिलाया गया कि परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को अलग-अलग होटल और फ्लैटों में ठहराया गया था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 18 छात्रों को इन ठिकानों से बाहर निकाला, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल बताए गए हैं.

20 से 30 लाख रुपये तक की वसूली का अरोप

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कई परिवारों से 20 से 30 लाख रुपये तक की रकम मांगी थी. कुछ लोगों से एडवांस पैसा, मार्कशीट और साइन किए हुए खाली चेक भी लिए गए थे. पुलिस को छापेमारी में बड़ी संख्या में प्रश्न-उत्तर से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. शुरुआती जांच में पता चला कि कथित प्रश्न पत्र पुराने पेपर और कोचिंग सामग्री को मिलाकर तैयार किए गए थे. इन्हें असली पेपर बताकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह किया जाता था.

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच

दिल्ली पुलिस को इस नेटवर्क की जानकारी सूरत पुलिस से मिली थी. इसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर महिपालपुर और गाजियाबाद में छापेमारी की गई. जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरोह में शामिल हर व्यक्ति की अलग भूमिका तय थी. कोई छात्रों तक पहुंच बनाता था, तो कोई कथित प्रश्न पत्र तैयार करता था.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एजेंसियों को आशंका है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है. फिलहाल मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
4.1m/s
93%
शनि
32 °
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें