🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रेलवे से NOC के बाद तेज हुआ पटना मेट्रो का काम, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे बनेगी सुरंग

Patna Metro Update: पटना मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 में लंबे समय से रुका सुरंग निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है. रेलवे से एनओसी मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच टनल की खुदाई दोबारा शुरू की गई है. इससे परियोजना के निर्माण कार्य को नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Patna Metro Update: पटना मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 में लंबे समय से रुका सुरंग निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है. रेलवे से एनओसी मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच टनल की खुदाई दोबारा शुरू की गई है. इससे परियोजना के निर्माण कार्य को नई गति मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Patna Metro Update: पटना मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-2 में लंबे समय से रुका सुरंग निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है. मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच टनल की खुदाई अब टनल बोरिंग मशीनों से दोबारा की जा रही है.

रेलवे से अनुमति मिलने के बाद दोबारा शुरू हुआ काम

दरअसल, इस हिस्से में मेट्रो की सुरंग को रेलवे ट्रैक और राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे से गुजरना है. इसी वजह से सुरक्षा और तकनीकी कारणों को देखते हुए दिसंबर 2025 में निर्माण कार्य रोक दिया गया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे की एनओसी मिलने के बाद अब पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने फिर से मशीनों के जरिए सुरंग की खुदाई शुरू करा दी है. अधिकारियों के अनुसार रेलवे की ओर से तकनीकी समीक्षा पूरी होने के बाद ही इस परियोजना को आगे बढ़ाने की मंजूरी दी गई.

लगभग 1800 मीटर लंबी बनेगी सुरंग

मेट्रो कॉरिडोर-2 के इस हिस्से में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक करीब 1800 मीटर लंबी सुरंग बनाई जानी है.

इसमें मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक लगभग 705 मीटर का सेक्शन शामिल है. इस पूरे हिस्से में दो टनल बोरिंग मशीनों की मदद से खुदाई की जा रही है. पहले चरण में मशीनों ने कुछ दूरी तक खुदाई कर ली थी, लेकिन रेलवे की मंजूरी नहीं मिलने के कारण काम बीच में रोकना पड़ा था.

रेलवे लाइन के नीचे से गुजरेगी मेट्रो लाइन

प्रस्तावित सुरंग पटना-हावड़ा मेन रेलवे लाइन के नीचे से होकर गुजरेगी और राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे से आगे बढ़ेगी. इसके बाद यह लाइन कंकड़बाग ओल्ड बाइपास के नीचे बन रहे राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी.

रेलवे की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि सुरंग निर्माण से भविष्य में टर्मिनल के विस्तार या रेलवे परिचालन पर कोई असर न पड़े. सभी तकनीकी पहलुओं की जांच के बाद ही अनुमति दी गई.

कॉरिडोर-2 के अन्य हिस्सों में भी तेजी

पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 के कई अन्य हिस्सों में भी सुरंग निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मोइनुल हक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय के बीच करीब 1480 मीटर लंबी टनल पहले ही तैयार की जा चुकी है.

इसके अलावा गांधी मैदान से आकाशवाणी होते हुए पटना जंक्शन तक लगभग 1450 मीटर की सुरंग का निर्माण भी पूरा हो चुका है. वहीं पटना विश्वविद्यालय से पीएमसीएच होते हुए गांधी मैदान तक लगभग 2302 मीटर लंबी टनल बनाई जा रही है, जिसमें पीएमसीएच तक का हिस्सा लगभग पूरा हो चुका है.

निर्माण कार्य की मौजूदा गति को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में कॉरिडोर-2 का भूमिगत हिस्सा पूरी तरह तैयार होने की दिशा में बड़ा कदम आगे बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें-पटना के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, कंबल में लिपटा मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

इसे भी पढ़ें-सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, लोक भवन में हुआ समारोह

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
60%
3.6m/s
13%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें