🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Gaya News : गया में 302 किलो गांजा के साथ पार्सल वैन पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार

Gaya News : गया के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gaya News : गया के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पार्सल वैन से 302 किलो गांजा बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gaya News : गया जिले में बहेरा थाना पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने झारखंड की तरफ से आ रही एक पार्सल वैन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. कार्रवाई के दौरान वाहन से करीब 302 किलो गांजा जब्त किया गया है.

दो तस्कर गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और तस्करी के रूट की जानकारी जुटाई जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

50 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है. शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस इलाके में पहुंचाया जाना था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है.

इसे भी पढ़ें-स्कॉर्पियो नहीं मिलने से नाराज युवक ने गंगा में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें-बिहार में निवेश बढ़ाने का सम्राट चौधरी का प्लान, हर 3 महीने पर उद्योगपतियों संग होगी बैठक

इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
83%
1.6m/s
99%
शनि
27 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें