🟡 Gold (10g) : ₹ N/A ⚪ Silver (1kg) : ₹ N/A 💵 USD / INR : ₹ N/A 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ N/A ⚪ Silver (1kg) : ₹ N/A 💵 USD / INR : ₹ N/A 📈 Sensex : 74,459.53 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Tejashwi Yadav : ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का केस चलाने की मांग, तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा

Tejashwi Yadav : INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में चुनाव आयोग और मतदाता सूची का मुद्दा छाया रहा. तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की मांग की. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कटने का दावा किया.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav : INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में चुनाव आयोग और मतदाता सूची का मुद्दा छाया रहा. तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमे की मांग की. अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कटने का दावा किया.

विज्ञापन

Tejashwi Yadav : दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में चुनाव आयोग और मतदाता सूची को लेकर विपक्ष ने तीखे सवाल उठाए. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की. वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने का दावा किया.

दोनों नेताओं ने अपने भाषण में लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें-दीपावली-छठ पर बिहार से दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी 150 स्पेशल बसें, किराये में 50% तक छूट

तेजस्वी बोले- देश और ज्ञानेश कुमार में से किसी एक को चुनें मोदी

तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मोदी की कठपुतली बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अब उन्हें देश और ज्ञानेश कुमार में से किसी एक को चुनना होगा. तेजस्वी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम उठना चाहिए, ताकि आगे कोई लोकतंत्र को कमजोर करने की हिम्मत न करे.

तेजस्वी ने चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए टीसीएस को टेंडर दिया गया था, लेकिन इससे जुड़े कागजात कहां हैं. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को दो नंबरी सरकार और प्रधानमंत्री को 10 नंबरी प्रधानमंत्री कहा.

वोट देने का अधिकार कौन तय कर रहा, तेजस्वी ने उठाया सवाल

आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि देश में अब आरएसएस के लोग तय कर रहे हैं कि कौन वोट देगा और किसे मतदान के अधिकार से वंचित किया जाएगा. उन्होंने मौजूदा लड़ाई को वोटरों और चीटरों के बीच का मुकाबला बताया. तेजस्वी ने कहा कि वह बिहार की धरती से आते हैं और बिहार के लोग इन लोगों को सबक सिखाएंगे. उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने की अपील भी की.

अपने भाषण में तेजस्वी ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि रामलीला मैदान में आमतौर पर रामायण का आयोजन होता है, लेकिन आज यहां वोट चोरों के खिलाफ महाभारत हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब शकुनि अपनी चाल चल रहा है तो उसका मुकाबला करने के लिए कुरुक्षेत्र में उतरना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेने की अपील की.

इसे भी पढ़ें-सरदार पटेल की प्रतिमा को लेकर बिहार में बड़ा ऐलान, देश में सबसे ऊंची होगी मूर्ति; CM सम्राट चौधरी ने बताई योजना

अखिलेश का दावा- यूपी में 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम कटे

रैली में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में नाम कम होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में रैली की तैयारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि 1.27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं.

अखिलेश ने दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र में करीब 31 हजार वोट कम हुए हैं. उन्होंने अंगद के पैर का जिक्र करते हुए तंज कसा कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो पैर कहां रखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बैजानी के हनुमान मंदिर में अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू, 24 नवंबर को होगा समापन
2029 तक नशामुक्त बिहार का लक्ष्य, सबौर हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली शपथ
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश, पुल निगम के चेयरमैन ने किया स्थल निरीक्षण
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
86%
2.6m/s
6%
रवि
24 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
30 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन