विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bokaro News: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थियां संगम विसर्जन के लिए रवाना

Bokaro News: पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थियां सोमवार को संगम विसर्जन के लिए रवाना की गईं.साड़म में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना रहा.

विज्ञापन

Bokaro News: गोमिया के पूर्व विधायक और बिहार-झारखंड के पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह की अस्थियों को सोमवार सुबह त्रिवेणी संगम विसर्जन के लिए रवाना किया गया. रवाना होने से पहले साड़म में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए अस्थि कलश रखा गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचे. पूरे इलाके में शोक का माहौल बना रहा.

साड़म में अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग

साड़म स्थित संतोषी मंदिर के पास मैदान में अस्थि कलश को रखा गया था. सुबह से ही यहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान “माधव बाबू अमर रहें” के नारे भी लगाए गए. स्थानीय लोगों ने कहा कि माधव लाल सिंह लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे.

भावुक माहौल में लोगों ने दी विदाई

अंतिम दर्शन के दौरान माहौल काफी भावुक बना रहा. समर्थकों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी. कई लोग श्रद्धांजलि देते समय भावुक नजर आए. क्षेत्र में दिनभर गमगीन माहौल बना रहा.

परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर हुए रवाना

दिवंगत नेता के मंझले पुत्र प्रकाश लाल सिंह समर्थकों के साथ अस्थि कलश लेकर त्रिवेणी संगम के लिए रवाना हुए. इस दौरान बड़े पुत्र विकास लाल सिंह, बादल लाल सिंह, भतीजा सूरजलाल सिंह, आकाश लाल सिंह, केदारनाथ पंडा, अजीत सहाय, सनत प्रसाद, धनंजय रविदास, बबलू राम और बबलू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

बाबूलाल मरांडी करेंगे परिजनों से मुलाकात

परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी दिवंगत माधव लाल सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे.

इसे भी पढ़ें-चास नगर निगम में शिकायतों के लिए शुरू होगी टोल-फ्री सेवा

इसे भी पढ़ें-बोकारो एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, सुरक्षाकर्मियों पर पथराव में दो जवान घायल

इसे भी पढ़ें-पेड़ की टहनियां हटाने में लापरवाही पर महिलाओं का विरोध

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
51%
3.6m/s
25%
शुक्र
34 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °
मंगल
38 °

अन्य खबरें