🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Corona in Jharkhand: जमशेदपुर में कोरोना का पहला मामला, महिला संक्रमित, RTPCR रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona in Jharkhand:  देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. झारखंड भी अब इस लहर की चपेट में आता दिख रहा है. कोल्हान में कोरोना का पहला मामला सामने आया है, जहां जमशेदपुर की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है. महिला की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जबकि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है.

44 वर्षीय महिला मूल रूप से सरायकेला बाजार की रहने वाली हैं और इन दिनों जमशेदपुर के कदमा इलाके में रह रही हैं. उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं.

बेंगलुरु से लौटी थी महिला, जमशेदपुर पहुंचते ही बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, महिला 25 मई को बेंगलुरु से लौटकर जमशेदपुर आयी थीं. वापस आने के कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें कदमा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां रैपिड टेस्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया है. साथ ही, आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए उनका सैंपल एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

48 घंटे में आयेगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कोरोना की पुष्टि नहीं मानी जाएगी. हालांकि एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. रिपोर्ट आने में करीब 48 घंटे का समय लग सकता है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
81%
2.6m/s
18%
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें