विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: बीबीएमकेयू में अप्रेंटिसशिप के लिए 181 अभ्यर्थी चयनित

Dhanbad News:बीबीएमकेयू ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 181 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन छह से आठ मई तक अलग-अलग तिथियों में होगा. तय समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

विज्ञापन

Dhanbad News:धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए 181 अभ्यर्थियों का चयन कर सूची जारी कर दी है. विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन तय कार्यक्रम के अनुसार बीबीएमकेयू परिसर, भेलाटांड़ में कराया जाएगा. इस प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं.

तीन दिन चलेगा दस्तावेज सत्यापन

जारी सूचना के मुताबिक, छह मई को आवेदन संख्या 1 से 60 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा. सात मई को 61 से 120 और आठ मई को 121 से 180 तक के उम्मीदवारों को बुलाया गया है. सत्यापन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और फिर दोपहर एक बजे से शाम 3.30 बजे तक दो अलग-अलग स्लॉट में पूरी की जाएगी.

समय से पहले पहुंचना अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचना होगा. देरी से आने पर प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी हो सकती है.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना होगा

सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी के साथ 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट व प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे. इसके अलावा आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आवासीय प्रमाणपत्र और आरक्षण से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति व स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है. विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि तय तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी स्वतः रद्द मानी जाएगी.

इसे भी पढ़ें-कोल इंडिया की बोर्ड बैठक आज, सालाना नतीजों के साथ डिविडेंड पर रहेगा फोकस

इसे भी पढ़ें-धनबाद में फिर धरती ने दिया धोखा, टंडाबाड़ी बस्ती में तीसरी बार भू-धंसान, 20 घर क्षतिग्रस्त

इसे भी पढ़ें-धनबाद में अपराधियों का तांडव, मेयर के करीबी शुभम यादव को मारी गोली

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
40.9 ° C
40.9 °
40.9 °
28%
3.4m/s
100%
रवि
42 °
सोम
44 °
मंगल
41 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें