विज्ञापन

वायरल वीडियो

Gumla : बच्ची से दुष्कर्म के बाद पंचायत का फैसला, आरोपी पर 1 लाख का जुर्माना; 20 हजार से दावत

Gumla Crime: झारखंड के गुमला जिले में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद मामला दबाने की कोशिश का मामला सामने आया है. गांव में पंचायत ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया, लेकिन गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gumla Crime: गुमला में घाघरा थाना पुलिस ने तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गांव में समझौता कराने और मामला दबाने की कोशिश को विफल करते हुए आरोपी सुनील लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलमा गांव में पंचायत के माध्यम से मामले का निपटारा किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आरोपी पर लगाया गया था एक लाख रुपये का जुर्माना

जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. बैठक में आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. आरोपी ने तत्काल 20 हजार रुपये दिए, जबकि शेष 80 हजार रुपये एक सप्ताह के भीतर देने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि तत्काल मिली राशि से पंचायत में दावत भी की गई.

रांची में अब बिना NOC नहीं होगी बोरिंग, 2500 रुपये शुल्क के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

Gumla Crime: थाने तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा था मामला

घाघरा थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले को गांव में ही दबाने का प्रयास किया जा रहा है. गांव के दबाव के कारण मामला थाने तक नहीं पहुंच पा रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पलमा गांव पहुंची. पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पहले डॉक्टर के पास ले गए, फिर बैठी पंचायत

बताया गया कि घटना के बाद बच्ची को पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया. इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत की बैठक हुई. इसी बैठक में आरोपी पर आर्थिक दंड लगाने का फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
41%
3.6m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
40 °
बुध
41 °
गुरु
41 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें