विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jamshedpur News : फॉर्च्यूनर के संदिग्ध नंबर पर पुलिस की खोज जारी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में कैरव गांधी अपहरणकांड में फॉर्च्यूनर कार के संदिग्ध नंबर से उद्यमी संदीप मल्होत्रा का नाम सामने आया है. संदीप मल्होत्रा ने बुधवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर अपनी बात पुलिस को बताई. पुलिस ने बताया कि अभी जांच जारी है और मामले की हर पहलू का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में चर्चित कैरव गांधी अपहरणकांड में अब वाहन नंबर का रहस्य और गहरा गया है. इस मामले में सीएच एरिया निवासी उद्यमी संदीप मल्होत्रा बुधवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचे और अपनी बात पुलिस को बताई. उन्होंने कहा कि उनके पास कुल सात कारें हैं और सभी का नंबर “1231” है. इनमें दो फॉर्च्यूनर हैं, जिनके नंबर जेएच05डीएन 1231 और जेएच05सीसी 1231 हैं. उद्यमी ने बताया कि अपराधियों ने उनकी कार नंबर का दुरुपयोग क्यों किया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है.

पुलिस ने भरोसा दिलाया, नोटिस जारी किया जाएगा

थाना प्रभारी ने संदीप मल्होत्रा को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी पृष्ठभूमि से अच्छी तरह वाकिफ है, अन्यथा पहले ही तलब किया जाता. लेकिन नियम के अनुसार उन्हें औपचारिक रूप से एक नोटिस जारी किया जाएगा, जिसका जवाब देना अनिवार्य होगा.

मामला: कैरव अपहरण में नंबर का इस्तेमाल

कैरव गांधी के अपहरण में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर में सीएच एरिया के ही उद्यमी की कार नंबर (जेएच05डीएन 1231) पाया गया. अपराधी की पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई. घटना का पता चलते ही पुलिस ने उद्यमी की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है.

16 में से 10 आरोपी अभी भी फरार

पुलिस जांच में अब तक 16 अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है, लेकिन एक महीने बाद भी केवल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सका है. 13 जनवरी को अपहरण हुआ था और 27 जनवरी को कैरव को बरामद किया गया. कांड के मुख्य साजिशकर्ता और 10 अन्य आरोपी अब भी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं.

सीजेएम कोर्ट में जमानत याचिका की सुनवाई

इस बीच, सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. जेल में बंद आरोपी मोहन कुमार प्रसाद की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी.

इसे भी पढ़ें-रांची में सड़क हादसा; तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 4 घायल

इसे भी पढ़ें-झारखंड में ठंड जारी, तापमान में और गिरावट के संकेत, जानें कब से मिलेगी राहत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें