🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर मतदान जारी, विधायक विधानसभा में डाल रहे वोट

Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनावी मुकाबले में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी प्रमुख दलों के विधायक विधानसभा पहुंचकर मतदान कर रहे हैं. शाम को मतगणना के बाद परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनावी मुकाबले में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी प्रमुख दलों के विधायक विधानसभा पहुंचकर मतदान कर रहे हैं. शाम को मतगणना के बाद परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई. इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से झामुमो ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है. वहीं, परिमल नथवाणी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान शुरू होते ही विभिन्न दलों के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे और वोट डालने की प्रक्रिया में शामिल हुए.

शाम तक चलेगा मतदान, बाद में होगी मतगणना

झारखंड विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन पदाधिकारी रंजीत कुमार के अनुसार चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. मतदान समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने पर शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी.

दलों ने जताया जीत का भरोसा

मतदान में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायक विधानसभा पहुंचे. एनडीए खेमे के विधायक बस के माध्यम से विधानसभा पहुंचे. निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी ने मतदान से पहले अपनी जीत को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है.

बीजेपी विधायक रागिनी सिंह ने चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त होने की बात कही. जदयू विधायक ने कहा कि उनका वोट पूरी तरह सुरक्षित है और उन्होंने किसी प्रकार के दबाव या प्रलोभन पर ध्यान नहीं दिया है. पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपने पक्ष के आंकड़े मजबूत होने का दावा किया. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उनकी जीत तय है और वे पहले से ही अपने पक्ष की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं.

मतदान कक्ष में जारी रही विधायकों की आवाजाही

विधानसभा के कक्ष संख्या 42 में मतदान की प्रक्रिया लगातार चलती रही. बीजेपी के प्रदीप प्रसाद, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता और राज सिन्हा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जदयू विधायक सरयू राय ने भी मतदान किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी मतदान केंद्र पहुंचे. एनडीए गठबंधन के सभी विधायकों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे विधानसभा

राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी विधानसभा पहुंचे. इंडिया गठबंधन के विधायक एकजुट होकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए. मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
66%
1.5m/s
24%
रवि
29 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें