🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,181.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,629.73 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,181.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,629.73 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Shravani Mela 2025: रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन

Deoghar News: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी कड़ी में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इस साल 11 जुलाई से शुरू होने वाले इस पावन मेले के दौरान रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा, साथ ही सुल्तानगंज स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा.

कांवर यात्रा के लिए विशेष सुविधा

श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या उन भक्तों की होती है, जो सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर तक की कांवर यात्रा करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने विशेष ट्रेनों के परिचालन और सुल्तानगंज स्टेशन पर ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव का निर्णय लिया है.

इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

 03480/03479 जमालपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. जमालपुर से सुबह 09:05 बजे प्रस्थान कर यह सुल्तानगंज 10:45 बजे पहुंचेगी. वापसी में, यह 11:15 बजे सुल्तानगंज से रवाना होकर 12:40 बजे जमालपुर पहुंचेगी.

 03442/03441 जमालपुर-देवघर-जमालपुर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल: यह ट्रेन हर रविवार (13 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक) चलेगी. जमालपुर से सुबह 05:10 बजे रवाना होकर यह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी में, देवघर से 15:45 बजे चलकर 22:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी.

 03444/03443 देवघर-गोड्डा-देवघर श्रावणी मेला पैसेंजर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन भी हर रविवार (13 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक) चलेगी.

इन ट्रेनों का सुल्तानगंज में होगा अतिरिक्त ठहराव

  • 15620कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेसरात 12:11बजे
  • 12253यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेससुबह 08:04 बजे
  • 12254भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेसदोपहर 02:08 बजे
  • 13423भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:38 बजे
  • 13424अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:50 बजे
  • 13429मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:02 बजे
  • 13430आनंद विहार-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेसशाम 05:55 बजे
  • 15619गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेसशाम 05:45 बजे

सुल्तानगंज स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
29 ° C
29 °
29 °
68%
3m/s
63%
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें