🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कांवरियों को मिली राहत, भागलपुर से देवघर रूट पर छह सरकारी बसों का परिचालन शुरू

Bhagalpur to Deoghar Bus Service के तहत श्रावणी मेला शुरू होते ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर और आगे बासुकीनाथ तक जाएंगी. यह विशेष सेवा पूरे सावन माह तक श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur to Deoghar Bus Service के तहत श्रावणी मेला शुरू होते ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर और आगे बासुकीनाथ तक जाएंगी. यह विशेष सेवा पूरे सावन माह तक श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur to Deoghar Bus Service: श्रावणी मेला शुरू होते ही बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर आई है. झारखंड से अस्थायी परमिट मिलने के बाद बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने गुरुवार से भागलपुर-सुल्तानगंज-देवघर रूट पर छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. यह विशेष सेवा पूरे सावन माह तक जारी रहेगी.

भागलपुर में 3 साल के मासूम की हत्या, परिवार के साथ सो रहा था बच्चा; झाड़ी में बोरे से मिला शव

सुबह से सड़कों पर उतरीं छह बसें

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुरुवार सुबह भागलपुर बस स्टैंड से छह बसों को रवाना किया गया. सभी बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए सीधे देवघर पहुंच रही हैं. निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.

भीड़ प्रबंधन से ट्रैफिक तक, DM-SSP ने अधिकारियों को सौंपे अहम जिम्मेदारी

पहली बार बासुकीनाथ तक मिलेगी सरकारी बस सेवा

इस बार बस सेवा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पहली बार देवघर से आगे बाबा बासुकीनाथ धाम तक भी बसों का संचालन कर रहा है. इससे श्रद्धालुओं को दोनों प्रमुख शिवधामों के दर्शन के लिए बीच रास्ते में वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नई व्यवस्था से यात्रा अधिक आसान और समय की बचत करने वाली होगी.

पूरे सावन महीने तक चलेगी सेवा

पथ परिवहन निगम, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार से छह बसों का नियमित परिचालन शुरू कर दिया गया है. सभी बसें भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर जाएंगी और वहां से आगे बासुकीनाथ तक संचालित होंगी. उन्होंने कहा कि सावन माह के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन लगातार जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

इसे भी पढ़ें-Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें