Upasana Express: हावड़ा डिवीजन के बेलमुरी-मासाग्राम सेक्शन में 18 सितंबर को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इसके लिए 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस का परिचालन निर्धारित रूट के बजाय बर्धमान-बांडेल-हावड़ा रूट से किया जाएगा.
ट्रेन 18 सितंबर 2026 को बदले हुए मार्ग से चलेगी और इस दौरान बर्धमान स्टेशन पर ठहराव करेगी.
BBD बाग स्टेशन पर GM गीतिका पाण्डेय का निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
Upasana Express : 90 मिनट का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
बेलमुरी-मासाग्राम सेक्शन में मेंटेनेंस कार्य के लिए रात 01:10 बजे से 02:40 बजे तक कुल 90 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसी वजह से उपासना एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है.
ब्लॉक के दौरान बदलेगा ट्रेन का रूट
रेलवे के अनुसार 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को 18 सितंबर को बर्धमान-बांडेल-हावड़ा रूट से डायवर्ट किया जाएगा. डायवर्जन के दौरान ट्रेन का बर्धमान में ठहराव होगा.
ब्लॉक से पहले और बाद की ट्रेनें भी निर्धारित
रेलवे ने ब्लॉक से पहले और बाद में चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भी दी है. ब्लॉक से पहले आखिरी ट्रेन 22504/36855 होगी, जबकि ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहली ट्रेन 13148/15673 होगी.
इसे भी पढ़ें-



