🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,293.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,128.94 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,293.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,128.94 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 74,336.45 (-0.6%) 📊 Nifty 50 : 23,217.60 (0.43%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

BBD बाग स्टेशन पर GM गीतिका पाण्डेय का निरीक्षण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

BBD Bagh Railway Station Inspection : पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने BBD बाग रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैक प्रतिष्ठानों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. निरीक्षण में परिचालन तैयारियों और रखरखाव पर विशेष जोर रहा.

विज्ञापन

BBD Bagh Railway Station Inspection : पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने BBD बाग रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैक प्रतिष्ठानों और यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. निरीक्षण में परिचालन तैयारियों और रखरखाव पर विशेष जोर रहा.

विज्ञापन

BBD Bagh Railway Station Inspection : पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने बुधवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ BBD बाग रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, परिचालन तैयारियों और यात्री सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित और कुशल रेल परिचालन पूर्व रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उन्होंने अधिकारियों को ट्रैक, सिग्नल और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 कविता, वीडियो और संकल्प… पूर्व रेलवे में हिंदी दिवस पर ऐसे मना समारोह

प्वाइंट्स, क्रॉसिंग और स्विच मोटर बॉक्स की हुई जांच

महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग्स का निरीक्षण किया और संबंधित स्विच मोटर बॉक्स की स्थिति व कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने ट्रैक प्रतिष्ठानों के रखरखाव, परिचालन तैयारियों और सुरक्षा उपायों का जायजा लेते हुए नियमित निरीक्षण, समयबद्ध रखरखाव तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन पर जोर दिया.

BBD Bagh Railway Station Inspection : समपार फाटक और सुरक्षा प्रणाली की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान समपार फाटक पर स्थापित अर्थ लीकेज डिटेक्शन प्रणाली सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई. महाप्रबंधक ने इन प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, निवारक रखरखाव और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन को आवश्यक बताया.

फील्ड कर्मचारियों से किया संवाद

गीतिका पाण्डेय ने सिग्नल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली और रखरखाव गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षित रेल परिचालन में फील्ड कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए अंतर-विभागीय समन्वय, निरंतर सतर्कता और संरक्षा संबंधी मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

व्यस्त ड्यूटी के बीच मानसिक सुकून की पहल, हॉस्पिटल में हुआ विशेष कार्यक्रम

सुरक्षा के साथ यात्री सुविधाओं पर भी जोर

महाप्रबंधक ने अधिकारियों को परिचालन तैयारियों और परिसंपत्तियों के रखरखाव के उच्चतम मानक बनाए रखने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने यात्री सुविधाओं और सेवाओं में लगातार सुधार कर रेलवे स्टेशनों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और यात्री-अनुकूल बनाने पर बल दिया.

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि यह निरीक्षण सुरक्षा को और मजबूत करने, परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने तथा यात्री-केंद्रित सेवाओं में सुधार के प्रति पूर्व रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें-

व्यस्त ड्यूटी के बीच मानसिक सुकून की पहल, हॉस्पिटल में हुआ विशेष कार्यक्रम
कोलकाता से सोमनाथ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, कब होंगे धार्मिक कार्यक्रम?
290 करोड़ के बैंक लोन की रकम का हिसाब तलाश रही ED, कोलकाता-हावड़ा में 11 ठिकानों पर छापे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26 ° C
26 °
26 °
89%
2.1m/s
82%
बुध
29 °
गुरु
34 °
शुक्र
35 °
शनि
35 °
रवि
35 °

अन्य खबरें