🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand Weather Alert Today: झारखंड में फिर बदला मौसम का मूड, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert Today: झारखंड में मौसम फिर करवट ले चुका है. रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert Today: झारखंड में मौसम फिर करवट ले चुका है. रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert Today: झारखंड में फिर बदल रहा है मानसून का मिजाज. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी रांची में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. तीन से सात अगस्त तक गरज-तड़क के साथ तेज हवाएं और अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. वहीं, कई जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है.

छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में बना रहेगा बादलों का डेरा

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची में आकाश में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद एक-दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन से सात अगस्त तक राजधानी में तेज हवा, गरज और अच्छी वर्षा की संभावना जतायी है. शुक्रवार को झारखंड में मानसून सामान्य स्थिति में रहा.

रांची में सामान्य से 87% अधिक बारिश, धनबाद के टुंडी में रिकॉर्ड वर्षा

एक जून से अब तक रांची में कुल 770.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 517 मिमी का है. यानी राजधानी में अब तक 87 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है. पूर्वी सिंहभूम में अब तक सबसे अधिक 1179.3 मिमी, जबकि रांची में 993.8 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है.

शुक्रवार को खूंटी में 15 मिमी, जमशेदपुर और बोकारो में एक-एक मिमी बारिश हुई. वहीं धनबाद के पूर्वी टुंडी में पिछले 24 घंटे में 96 मिमी वर्षा दर्ज की गयी, जो राज्य में सबसे अधिक है. दूसरी ओर पाकुड़ और गोड्डा अब भी सामान्य से 16 प्रतिशत कम बारिश वाले जिले हैं.

इसे भी पढ़ें-Vice President Election 2025: 9 सितंबर को होंगे चुनाव, 22 जुलाई से खाली है पद

इसे भी पढ़ें-LPG सस्ता हुआ… लेकिन सिर्फ इनके लिए! जानिए किसे मिला फायदा, किसे नहीं

इसे भी पढ़ें-
F-35 Fighter Jets : अमेरिका को बड़ा झटका! F-35 फाइटर जेट खरीदने से किया इनकार

रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

भारत पर क्यों ठोंका टैरिफ बम? क्या रूस से दोस्ती की मिली सजा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
2.6m/s
85%
रवि
27 °
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें