विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पिछले दो दिनों से बढ़ी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम अचानक करवट ले सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

उत्तर बिहार में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने खास तौर पर उत्तर बिहार के जिलों में तेज हवा चलने की संभावना जतायी है. अनुमान है कि कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ गरज-चमक और ठनका गिरने की भी आशंका है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जैसे जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है.

दक्षिण बिहार में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भी तेज हवा और बारिश की स्थिति बन सकती है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई और मुंगेर समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इसके अलावा अचानक बादल छाने और बारिश शुरू होने की संभावना भी जतायी गयी है.

अगले कुछ दिनों तक रहेगा असर

पूर्वानुमान के अनुसार 13 मई को भी बिहार के अधिकांश इलाकों में मौसम खराब बना रह सकता है. वहीं 14 मई को उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने के संकेत हैं. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और ठनका गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79%
2.1m/s
1%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें