विज्ञापन

वायरल वीडियो

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, बस त्रिशूली नदी में गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Nepal Road Accident: नेपाल में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब पोखरा से काठमांडू जा रही बस धादिंग जिले में त्रिशूली नदी में गिर गई. दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच सेना व पुलिस की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं.

विज्ञापन

Nepal Road Accident: नेपाल में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया. पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस धादिंग जिले में अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में जा समाई, जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

रात के अंधेरे में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरांग ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-3 स्थित चिनाधारा, चारौंदी के पास हुई. बस (नंबर GA 1 KHA 1421) पृथ्वी हाईवे पर भैंसीगौड़ा क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक फिसलकर नदी में गिर गई. उस समय बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप की टैरिफ नीति पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की रोक, राष्ट्रपति की आपात शक्तियों पर खींची नई रेखा

हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार थाकुरी ने बताया कि 25 घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

राहत कार्य में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Nepal Police, Armed Police Force और Nepal Army के जवानों के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में लगे हैं. अधिकारियों के अनुसार तेज बहाव वाली त्रिशूली नदी और रात का समय राहत अभियान में बाधा बन रहा है, फिर भी टीम लगातार तलाश और बचाव में जुटी है.

पहाड़ी इलाकों में बढ़ती दुर्घटनाएं

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे आम माने जाते हैं. खराब सड़क ढांचा, पुराने वाहन और दुर्गम भौगोलिक स्थिति अक्सर दुर्घटनाओं की वजह बनते हैं. फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है.

धादिंग जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और प्रशासन ने घटना से जुड़े तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक: अफगानिस्तान में मदरसा सहित कई ठिकानों पर हमला, 28 के मारे जाने का दावा

इसे भी पढ़ें-इंडिया-यूएस इंटरिम ट्रेड डील पक्की: किस सामान पर कितना लगेगा टैक्स?—सामने आई डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-रूस के मेडिकल कॉलेज में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, AIMSA ने PM मोदी को लिखा पत्र 

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें