विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News: श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के लिए रवाना!

विज्ञापन

Bihar News: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव श्री दीपक आनन्द आज स्विट्जरलैंड के जिनेवा के लिए रवाना हो गए हैं. वे वहाँ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा 2 से 13 जून, 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लेंगे.
भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह को अतिथि मंत्री के रूप में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है. इस परंपरा के अनुसार, श्रम संसाधन विभाग के सचिव भी 4 से 6 जून, 2025 तक जिनेवा में होने वाली बैठकों में मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे.

क्या है उद्देश्य?

मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बिहार राज्य के श्रम कल्याण से जुड़ी नीतियों, प्राथमिकताओं और अनुभवों को साझा करेंगे. साथ ही, वे दुनिया के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे कार्यों से भी अवगत होंगे.
गौरतलब है कि भारत ILO का चार-सदस्यीय प्रमुख सदस्य है और वार्षिक सम्मेलनों में उच्च स्तरीय त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है.

इसे भी पढ़ें-
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
4.8m/s
77%
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
40 °
सोम
37 °

अन्य खबरें