🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,056.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,629.74 💵 USD / INR : ₹ 95.58 📈 Sensex : 77,691.43 (-0.41%) 📊 Nifty 50 : 24,298.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,056.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,629.74 💵 USD / INR : ₹ 95.58 📈 Sensex : 77,691.43 (-0.41%) 📊 Nifty 50 : 24,298.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: जीविका दीदियों ने ‘एक दीदी-एक पौधा’ संकल्प से किया पर्यावरण और मतदान जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज भागलपुर जिले में जीविका दीदियों ने पर्यावरण संरक्षण और मतदान जागरूकता के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. दीदियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया और साथ ही प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण बचाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया.

3 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य

जीविका दीदियों ने इस अवसर पर ‘एक दीदी-एक पौधा’ का संकल्प लिया, जिसका अर्थ है कि जिले में जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 3 लाख 39 हजार से अधिक दीदियाँ कम से कम एक-एक पौधा लगाएंगी. इस पहल से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि भविष्य में दीदियों के लिए आय प्राप्ति का साधन भी बनेगा.

‘दीदी की नर्सरी’ से मिलेंगे पौधे

पौधारोपण अभियान के लिए पर्याप्त संख्या में पौधे ‘दीदी की नर्सरी’ से उपलब्ध कराए जाएंगे. जिले में इस समय 23 ‘दीदी की नर्सरी’ संचालित हैं, जहाँ लाखों शिशु पौधे तैयार किए गए हैं. ये नर्सरियाँ मुख्यमंत्री निजी पौधशाला योजना के तहत मनरेगा के माध्यम से जीविका दीदियों को आवंटित की गई हैं. इन नर्सरियों में कम से कम 20 हजार शिशु पौधे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें मनरेगा द्वारा खरीदकर जीविका दीदियों के बीच वितरित किया जाता है. इससे जिले में 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30 ° C
30 °
30 °
84%
2.1m/s
98%
सोम
34 °
मंगल
32 °
बुध
34 °
गुरु
35 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें