विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बागबाड़ी को बाजार समिति के रूप में किया जाएगा विकसित, 89 करोड़ होंगे खर्च

Bhagalpur News: भागलपुर के अलीगंज स्थित बागबाड़ी को आधुनिक बाजार समिति के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर नक्शे का अवलोकन किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के अलीगंज स्थित बागबाड़ी को आधुनिक बाजार समिति के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर नक्शे का अवलोकन किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर सिटी में अलीगंज स्थित बागबाड़ी परिसर को जल्द ही आधुनिक बाजार समिति के रूप में विकसित किया जाएगा. लगभग 89 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना के पहले चरण में मंडियों से लेकर गोदाम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तक की व्यापक सुविधाएं तैयार की जाएंगी. शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्थल निरीक्षण कर नक्शा का अवलोकन किया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार भी मौजूद थे.

डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, नक्शे के मुताबिक तय होंगे निर्माण

फेज-वन के तहत बागबाड़ी में चौड़ी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. साथ ही सब्जी मंडी, फल मंडी, आलू-प्याज की दुकानें, भंडार गृह, कैंटीन और वाणिज्यिक दुकानों की भी व्यवस्था होगी. बाजार समिति की चारदीवारी बनाई जाएगी, जल निकासी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की भी व्यवस्था की जाएगी.

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कृषि विभाग, पुल निर्माण निगम और प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ स्थल पर निरीक्षण किया. उन्होंने नक्शे के हर बिंदु का जायजा लिया और निर्देश दिया कि यह बाजार समिति पूरी तरह आधुनिक, सुव्यवस्थित और किसान-हितैषी होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-झारखंड कैबिनेट ने लिए 21 बड़े फैसले, बांटी राहत, दिखाई सख्ती; यहां देखें अहम फैसले

इसे भी पढ़ें-टेकऑफ के तुरंत बाद रूसी विमान लापता, संकट में 50 लोग की जान

इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की सियासी जमीन हिली! 7 भरोसेमंद नेता दोषी, 10 साल की कैद

इसे भी पढ़ें-स्कूल से टकराया बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान, आसमान में छाया धुआं, बच्चे डरकर भागे

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79%
2.1m/s
1%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन