🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में डीएम ने दिया परमिशन, सामुदायिक किचन चलाने का सभी सीओ खुद लेंगे फैसला

Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ राहत और बचाव कार्य की रफ्तार तेज करने के लिए जिलाधिकारी ने ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. सामुदायिक किचन, नाव संचालन, तटबंध सुरक्षा और कटाव रोकने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ राहत और बचाव कार्य की रफ्तार तेज करने के लिए जिलाधिकारी ने ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. सामुदायिक किचन, नाव संचालन, तटबंध सुरक्षा और कटाव रोकने पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवाल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बाढ़ निरोधात्मक उपाय और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) कुंदन कुमार ने बताया कि जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 59 सामुदायिक किचन संचालित हैं. 111 नावें राहत कार्य में लगी हैं और अब तक 3705 पॉलिथीन शीट्स प्रभावित परिवारों को वितरित की जा चुकी हैं. साथ ही सड़क और तटबंध की स्थितियों के बारे में अवगत कराया गया.

जलस्तर बढ़ा, तटबंध सुरक्षित

अधीक्षण अभियंता (बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल) ने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन सभी तटबंध सुरक्षित हैं. कुछ गांवों में पानी प्रवेश कर गया है. अधिकारियों ने बताया कि कल से जलस्तर घटने की संभावना है.

नाव से भ्रमण के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में नाव से भ्रमण करते समय लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा. उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों से नदियों के जलस्तर, तटबंध, सड़कों व पुलियों की स्थिति तथा सामुदायिक किचन और राहत कार्य की रिपोर्ट ली. जहां आवश्यक हो वहां सामुदायिक किचन चलाने की स्वतंत्रता दी गई.

कटाव रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया को निर्देशित किया कि कटाव प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कटे पेड़ व झाड़ डालकर कटाव रोका जाए. किसी भी घर के कटने से बचाने के लिए सभी उपयुक्त उपाय युद्धस्तर पर किए जाएं.

सड़कों की मरम्मत व निगरानी जारी

ग्रामीण कार्य विभाग ने बताया कि रंगरा के चापड़ में सड़क की मरम्मत कराई गई है. जिलाधिकारी ने नवगछिया, कहलगांव और भागलपुर के कार्यपालक अभियंताओं को अपने जेई व एई से बाढ़ग्रस्त सड़कों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए.

पशु चारा वितरण शुरू

शहरी क्षेत्र के राहत कैंपों में पशु चारा वितरण भी शुरू हो गया है. बैठक में सभी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़े रहे.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के इस जिले में 3,20,076 पेंशनधारियों के खाते में आया 35.70 करोड़ की राशि

गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा, 2021 का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर

बाढ़ राहत शिविरों का भागलपुर DM ने किया निरीक्षण, लोगों से लिया फीडबैक

DDC ने योजनाओं की समीक्षा में दिखाई सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

बाढ़ से बेहाल भागलपुर; कम्युनिटी किचन बना सहारा, 1381 परिवारों को मिला पॉलिथीन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
72%
2m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन