🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : बिहार में सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : भागलपुर जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों पर रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित विशेष टीम यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे नजर रखेगी.

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को ऐसे सभी पोस्ट या वीडियो पर कार्रवाई के लिए तैयार किया गया है, जिनसे धार्मिक या जातीय सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो, किसी व्यक्ति की गरिमा या महिला के सम्मान को ठेस पहुंचे, या निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गलत जानकारी फैलाई जाए. इसके साथ ही पुराने या असंबंधित वीडियो को वर्तमान घटनाओं से जोड़कर फेक न्यूज प्रसारित करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा एसएसपी भागलपुर और एसपी नवगछिया के कार्यालयों में भी अलग-अलग सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें तैनात की गई हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने पर आईटी एक्ट 2000 की धारा 67, 69 और 79 तथा बीएनएस की धारा 171, 175, 196, 197, 299, 302 और 335 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

चुनाव से पहले AAP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आयोग आज देगा आधिकारिक चुनाव तारीखें

इंटर में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख घोषित

SSC ने लागू की सख्त नियमावली; परीक्षा में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई, जानें नई गाइडलाइन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
61%
2.7m/s
6%
शुक्र
33 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें