विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : तिलकामांझी में सख्त कार्रवाई: 6800 रुपये वसूला जुर्माना, ऑटो चालकों को नियम मानने की चेतावनी

Bhagalpur News : तिलका मांझी चौक पर प्रशासन ने अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया. अभियान के दौरान जुर्माना वसूला गया और ऑटो–टोटो चालकों को नियम पालन की सख्त चेतावनी दी गई.

Bhagalpur News : तिलका मांझी चौक में गुरुवार को सुबह से ही प्रशासनिक सख्ती दिखी. ट्रैफिक विभाग, नगर निगम और अतिक्रमण टीम की संयुक्त कार्रवाई में फुटपाथ घेरने वाले ठेले, दुकानों की अतिरिक्त संरचना और अवैध पार्किंग हटाई गई. अभियान की निगरानी अतिक्रमण प्रभारी जयप्रकाश यादव कर रहे थे. जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और कुल 6800 रुपये का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के बाद चौक पर यातायात कुछ ही देर में सामान्य होता दिखा.

इसे भी पढ़ें-नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो — नशा के खिलाफ एकजुट हुआ भागलपुर

टीम ने बरारी और जीरो माइल रूट पर चलने वाले ऑटो व टोटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सड़क किनारे यात्रियों को नहीं बैठाएंगे. उन्हें बस स्टैंड के पास बने निर्धारित ऑटो स्टैंड से ही गाड़ी लगानी होगी और वहीं से सवारी ले जानी होगी. अधिकारियों ने चेताया कि इस नियम का उल्लंघन दोबारा पाए जाने पर वाहन जब्त करने की कार्यवाही भी की जाएगी. नग निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य चौक के आसपास स्थायी रूप से जाम से राहत दिलाना है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ट्रैफिक जाम पर कड़ा एक्शन शुरू — विक्रमशिला सेतु और हाईवे पर राहत दिलाने की तैयारी

HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
moderate rain
43.5 ° C
43.5 °
43.5 °
19%
4.2m/s
52%
सोम
42 °
मंगल
45 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
45 °

अन्य खबरें