🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,376.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,828.53 💵 USD / INR : ₹ 96.01 📈 Sensex : 72,880.95 (-1.37%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,376.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,828.53 💵 USD / INR : ₹ 96.01 📈 Sensex : 72,880.95 (-1.37%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में सनसनीखेज वारदात: प्रेम संबंध बना जानलेवा, हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

Bihar Crime News : हाजीपुर के वैशाली जिले में गर्भवती महिला की हत्या ने सनसनी फैला दी है. प्रेम संबंध में उलझे आरोपी ने हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. घटना के बाद गांव में मातम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : हाजीपुर के वैशाली जिले में गर्भवती महिला की हत्या ने सनसनी फैला दी है. प्रेम संबंध में उलझे आरोपी ने हत्या कर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. घटना के बाद गांव में मातम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र स्थित मौना विशुनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया. चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की.

रिश्ते का अंत बना मौत की वजह

जानकारी के अनुसार मृतका राधा कुमारी (26) अपने घर में अकेली थी, जबकि उसके सास-ससुर खेत में गेहूं की कटाई करने गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी युवक, जो उसका देवर भी बताया जा रहा है, घर पहुंचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

साजिश के तहत परिवार को फंसाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद पुलिस को फोन कर यह दावा किया कि महिला की हत्या उसके ससुराल वालों ने की है. आरोपी का घर मृतका के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

पहले भी सामने आ चुका था प्रेम संबंध

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी और महिला के बीच पहले से संबंध थे, जिसे सामाजिक स्तर पर सुलझा लिया गया था. इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अचानक इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर दिया. मृतका के पति प्रदेश में रहकर काम करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं.

दो बच्चों की मां थी मृतका, तीन माह की थी गर्भवती

राधा कुमारी की शादी करीब सात साल पहले हुई थी. वह मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. उसके एक बेटा और एक बेटी हैं और वह तीन महीने की गर्भवती भी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
62%
3.8m/s
36%
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें