Asha Bhosle Funeral: भारतीय संगीत की सबसे सशक्त आवाजों में शुमार Asha Bhosle अब हमेशा के लिए खामोश हो गई हैं. 92 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई. सोमवार को शाम करीब 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Legendary singer Asha Bhosle laid to rest with full state honours.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/zbZsIyIDiI
हर सुर में बसती थी अलग पहचान
आशा भोसले का करियर भारतीय संगीत इतिहास के सबसे लंबे और विविधतापूर्ण सफर में से एक रहा. उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गीत गाए. उनकी आवाज में ऐसी लचक और ऊर्जा थी कि वे हर तरह के गानों में फिट बैठती थीं. चाहे रोमांटिक नग्मे हों, सूफी अंदाज, क्लब सॉन्ग या फिर दिल को छू लेने वाले दर्दभरे गीत—हर शैली में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी.
संगीत से परे भी दिखाया हुनर
सिर्फ गायकी ही नहीं, आशा ताई ने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. साल 2013 में रिलीज हुई मराठी फिल्म Mai में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक मां की भूमिका में उनका अभिनय बेहद सराहा गया और दर्शकों ने उनके इस रूप को भी उतना ही पसंद किया जितना उनकी गायकी को.
अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री, संगीत जगत, राजनीतिक क्षेत्र और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े कई नामचीन लोग शामिल हुए. हर किसी की आंखें नम थीं और सभी ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके जाने से संगीत जगत में जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा.
बीमारी बनी मौत की वजह
परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से उन्हें थकान और सीने में संक्रमण की समस्या थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई और आखिरकार उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनका निधन हो गया.
एक युग का अंत
आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक युग थीं. उनके गाए गीत पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे. भारतीय संगीत में उनका योगदान इतना विशाल है कि उन्हें भुला पाना कभी संभव नहीं होगा. उनका जाना एक ऐसे अध्याय का अंत है, जिसने संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें-आज दी जाएगी आशा भोसले को अंतिम विदाई, जानें कब और कहां होंगे अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें-आशा भोसले का वह गीत जिसने मचा दिया था विवाद, बाद में बन गया क्लासिक हिट
इसे भी पढ़ें-सम्मानों से सजा आशा भोसले का सफर, फिल्मफेयर से गिनीज रिकॉर्ड तक बनाई खास पहचान
इसे भी पढ़ें-सुरों से लेकर कारोबार तक छाईं रहीं आशा भोसले, विरासत में छोड़ी करोड़ों की संपत्ति
इसे भी पढ़ें-आशा भोसले का निधन: 92 वर्ष की उम्र में संगीत जगत की दिग्गज ने ली अंतिम सांस

