🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पटना की सड़कों पर जंजीर में बंधकर प्रदर्शन, महिलाओं की हुंकार- अधिकार छीनकर मानेंगे

Women Reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन हुआ. गांधी मैदान में जन आक्रोश पदयात्रा निकली. जंजीर बांधकर महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विरोध जताया.

विज्ञापन

Women Reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण को लेकर महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन हुआ. गांधी मैदान में जन आक्रोश पदयात्रा निकली. जंजीर बांधकर महिलाओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विरोध जताया.

विज्ञापन

Women Reservation Bill: पटना में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जब बिहार के अलग-अलग जिलों से आई महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की. गांधी मैदान में हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ जुटी, जहां से जन आक्रोश महिला पदयात्रा की शुरुआत हुई. हाथों में पोस्टर और नारों के साथ महिलाएं आगे बढ़ती रहीं और 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश जताती नजर आईं.

इस दौरान एक महिला खुद को जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुई, जिसने पूरे आयोजन का केंद्र बनकर सबका ध्यान खींचा. यह दृश्य आंदोलन के प्रतीक के रूप में सामने आया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

जंजीर में बंधकर जताया विरोध

पदयात्रा में शामिल एक महिला ने खुद को जंजीर से बांधकर विरोध दर्ज कराया. उसने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखने की कोशिश की जा रही है, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा. उसने स्पष्ट किया कि 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना ही होगा और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा. महिला ने कहा कि अगर विपक्ष इस मांग को नहीं मानता है, तो यह आक्रोश और भी तेज होगा. इस दौरान अन्य महिलाओं ने भी एक स्वर में कहा कि उन्हें जंजीरों में बांधकर रखने की सोच अब नहीं चलेगी और वे अपना अधिकार लेकर ही रहेंगी. महिलाओं ने यह भी कहा कि यह लड़ाई सम्मान और बराबरी की है, जिसे किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा.

मंत्री श्रेयसी सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

जन आक्रोश महिला पदयात्रा में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी शामिल हुईं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब भी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात सदन में उठती है, तब विपक्ष के नेता उसे दबाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय विपक्ष इसे हल्के में लेता है और मेज थपथपाकर प्रतिक्रिया देता है. उन्होंने कहा कि कई शोधों में यह सामने आया है कि महिला नेतृत्व से स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं, इसके बावजूद राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने में हिचक दिखाई जा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देना समय की मांग है.

गांधी मैदान के आसपास बदली ट्रैफिक व्यवस्था

पदयात्रा को देखते हुए गांधी मैदान के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा. गांधी मैदान के चारों तरफ ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके.

दानापुर से राजापुर पुल की ओर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन से वापस दानापुर की ओर मोड़ा गया. अशोक राजपथ से गायघाट की ओर आने वाली गाड़ियों को कृष्णा घाट के पास कुनकुन सिंह लेन से आगे जाने की अनुमति दी गई. एक्जीबिशन रोड पर भट्टाचार्य चौराहे से गांधी मैदान की ओर ऑटो और ई-रिक्शा को जाने से रोका गया. वहीं एसपी वर्मा रोड से आने वाले वाहनों को स्वामीनंदन तिराहा तक ही जाने दिया गया और वहां से बाटा मोड़ होते हुए वापस भेजा गया.

इसे भी पढ़ें-ट्रैफिक अपडेट: गांधी मैदान के आसपास आज नो एंट्री, आक्रोश मार्च के चलते बदला रूट प्लान

इसे भी पढ़ें-एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर का पूरा इलाज अब एक ही छत के नीचे, मरीजों को बड़ी राहत

इसे भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री को मिली Z+ सुरक्षा, दिल्ली में मिला हाई-प्रोफाइल सरकारी बंगला

इसे भी पढ़ें-बिहार में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, 17 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा

इसे भी पढ़ें-शराबबंदी खत्म होगी या नहीं? NDA विधायक ने सीएम सम्राट चौधरी से उठाई मांग

इसे भी पढ़ें-बिहार में जमीन मापी दरों में बदलाव, शहर के लिए 1000 और ग्रामीण के लिए 500 रुपये तय

इसे भी पढ़ें-सुपौल में धूं-धूं कर जल उठा बस, अफरा-तफरी, देर से दमकल पहुंचने पर लोगों का फूटा गुस्सा

इसे भी पढ़ें-बिहार कैबिनेट में बड़ा बंटवारा, 29 विभाग CM सम्राट चौधरी के पास, बाकी विजय-बिजेंद्र को मिले

इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही भावुक हुए शकुनी चौधरी, बोले- बेटे ने मेरी कमी पूरी कर दी

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
2.1m/s
100%
रवि
32 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
33 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें