विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में जमीन विवाद ने ली जान: छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप, शव टंकी से बरामद

Bihar Crime News : नवगछिया के सधुआ गांव में जमीन विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा है. घटना के बाद शव पानी की टंकी से बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : बिहार के भागलपुर में नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को खून के रिश्ते से मौत तक पहुंचा दिया. यहां छोटे भाई पर अपने ही बड़े भाई की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद शव को छिपाने की कोशिश भी की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

घर लौटा भाई, लेकिन नहीं बची जान

मृतक की पहचान स्व. गनौरी सिंह के पुत्र फुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. वह चंडीगढ़ में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे. परिवार के अनुसार, चार दिन पहले मां के घायल होने की सूचना मिलने पर वे गांव लौटे थे, लेकिन इसी दौरान पुराना जमीन विवाद और गहरा गया.

डेढ़ बीघा जमीन को लेकर बढ़ा विवाद

परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका था. आरोप है कि छोटा भाई रुदल सिंह अपनी हिस्से की जमीन पहले ही बेच चुका था और अब बड़े भाई की जमीन पर कब्जा कर उस पर लोन लेने की कोशिश कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया.

रात में वारदात, शव छिपाने की कोशिश

आरोप है कि बुधवार रात विवाद के दौरान रुदल सिंह ने अपनी पत्नी और एक अन्य परिजन के साथ मिलकर छत पर सो रहे फुलेश्वर यादव की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को छिपाने के लिए उसे पानी की टंकी में डाल दिया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया. गुरुवार शाम ग्रामीणों को शक हुआ तो टंकी की जांच की गई, जहां से शव बरामद हुआ. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है.

सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-पटना सिटी में सनसनी; लापता छात्रा का शव कंबल में बंधा मिला—इलाके में आक्रोश

इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
56%
4.8m/s
78%
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
38 °

अन्य खबरें