🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : वीडियो कॉल पर पत्नी के सिंदूर धोने के बाद टूट गया युवक, जहर खाकर की आत्महत्या

Bhagalpur News : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में टोटो चालक शिव यादव की जहर खाने से मौत हो गई. पारिवारिक विवाद, नशे की लत और मानसिक तनाव की बातें सामने आ रही हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में टोटो चालक शिव यादव की जहर खाने से मौत हो गई. पारिवारिक विवाद, नशे की लत और मानसिक तनाव की बातें सामने आ रही हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित आदमपुर घाट मोहल्ले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान छोटू यादव के पुत्र शिव यादव के रूप में हुई है, जो टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. रविवार रात जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जहर खाने के बाद अस्पताल में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात जहर सेवन करने के बाद शिव यादव को उल्टी होने लगी. परिजन उसे तत्काल जेएलएनएमसीएच, मायागंज लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. हालांकि देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सोमवार सुबह मायागंज स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

मां ने बताया कैसे हुआ घटनाक्रम

मृतक की मां अंजू देवी के मुताबिक, रविवार रात करीब आठ बजे शिव घर लौटा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया. उसने दरवाजा बंद कर लिया था. कुछ देर बाद घर के एक बच्चे ने देखा कि वह पुड़िया से कुछ खा रहा है और बाद में उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया. बच्चे ने यह बात अंजू देवी को बताई और बाहर से वह पुड़िया लाकर दी. इसके बाद परिवार को शक हुआ कि उसने जहर खा लिया है. थोड़ी देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

पत्नी पर लगाया गया आरोप

मृतक के पिता छोटू यादव ने पुलिस को दिए बयान में शिव की पत्नी ब्यूटी कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि वैवाहिक विवाद के कारण ही उनका बेटा मानसिक तनाव में था. जानकारी के अनुसार, शिव और ब्यूटी ने वर्ष 2020 में परिवार की जानकारी के बिना विवाह किया था. दोनों के दो बच्चे भी हैं. दिसंबर 2025 में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ब्यूटी मायके चली गई थी.

वीडियो कॉल के बाद बढ़ा तनाव

छोटू यादव का आरोप है कि फरवरी 2026 में वीडियो कॉल के दौरान ब्यूटी कुमारी ने सिंदूर धो दिया था, जिससे शिव मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा. इसके बाद उसने नशा करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई. पिता का दावा है कि इसी तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया.

कर्ज और आर्थिक दबाव की भी चर्चा

परिवार के अनुसार, शिव ने तीन माह पहले किश्त पर नया टोटो खरीदा था, लेकिन वह समय पर किस्त चुकाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था. हालांकि उसकी मां का कहना है कि परिवार का पूरा सहयोग मिलने के कारण केवल कर्ज की वजह से उसने यह कदम नहीं उठाया. बावजूद इसके उस पर कुछ आर्थिक दबाव जरूर था.

अस्पताल पहुंची पत्नी, रो-रो कर हुआ बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार दोपहर शिव की पत्नी ब्यूटी कुमारी भी मायागंज अस्पताल पहुंची. वहां उसका रो-रो कर बुरा हाल था. इधर जोगसर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें