Bokaro News : बोकारो जिले में गर्मी बढ़ने के साथ बीयर की खपत में तेजी देखी जा रही है. बीते करीब एक महीने के दौरान बिक्री में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है. हालात यह हैं कि रोजाना हजारों बोतल बीयर की बिक्री हो रही है, जिससे बाजार में मांग लगातार बढ़ती जा रही है.
रोजाना लाखों की हो रही बिक्री
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिदिन करीब 54.58 लाख रुपये की बीयर बिक रही है, जिसमें लगभग 28,728 बोतलों की खपत शामिल है. बढ़ती गर्मी के बीच इसकी मांग लगातार ऊपर जा रही है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है.
आपूर्ति से ज्यादा हो गई मांग
जिले में कुल 83 सरकारी शराब दुकानें संचालित हैं, लेकिन इनमें से केवल 63 दुकानों तक ही बीयर की नियमित आपूर्ति हो पा रही है. एक दुकान को औसतन रोजाना 38 कार्टून बीयर मिल रहा है, जबकि एक कार्टून में 12 बोतलें होती हैं. मांग के मुकाबले यह आपूर्ति पर्याप्त नहीं साबित हो रही है.
महंगे ब्रांड भी बाजार से गायब
स्थिति यह है कि कई दुकानों से महंगे ब्रांड की बीयर भी पूरी तरह खत्म हो चुकी है. कंपनियां भी बढ़ती मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं, जिससे बाजार में कमी बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें-सरकारी सिस्टम में सेंध: बोकारो SP खाते से करोड़ों का खेल, GPF नंबरों से निकासी, मास्टर डेटा हटाया

