🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर में साइबर ठगी, टाटा मोटर्स कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

Jamshedpur News : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. बिना ओटीपी और कॉल के यूपीआई के जरिए पैसे निकाले गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स के कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. बिना ओटीपी और कॉल के यूपीआई के जरिए पैसे निकाले गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. राहरगोड़ा निवासी राजेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. घटना 28 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खाते से अचानक कटे 80 हजार रुपये

पीड़ित के अनुसार उनका खाता एसबीआई में है. उन्होंने बताया कि अचानक मोबाइल पर खाते से 80 हजार रुपये निकलने का संदेश मिला. यह देखकर वे तुरंत बैंक पहुंचे और मामले की जानकारी दी. बैंक में जांच के दौरान पता चला कि उनके खाते से यूपीआई के जरिए रकम निकाली गई है.

बिना ओटीपी और कॉल के हुई निकासी

राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं किया है. न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही किसी प्रकार की कॉल प्राप्त हुई. इसके बावजूद खाते से पैसे निकल जाना उनके लिए हैरानी का विषय है.

साइबर थाना में दर्ज हुआ केस

मामले की पुष्टि के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस तरीके से खाते से राशि निकाली गई.

इसे भी पढ़ें-टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में वार्षिक शटडाउन शुरू, नए लक्ष्य से पहले मशीनों की बड़ी मरम्मत

इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर में घर-घर PNG पहुंचाने की तैयारी तेज, केंद्र ने प्रोजेक्ट को मिशन मोड में डाला

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
83%
1.5m/s
36%
रवि
32 °
सोम
31 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें