🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,017.99 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,481.59 💵 USD / INR : ₹ 95.97 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

LPG के दाम में बड़ा उछाल, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, जानिए कीमत; घरेलू कीमतें जस की तस

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से कारोबारियों की लागत बढ़ गई है जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां कीमतें तय करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होती हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव का असर अब घरेलू बाजार पर साफ दिखने लगा है.

विज्ञापन

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से कारोबारियों की लागत बढ़ गई है जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है. हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां कीमतें तय करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होती हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तनाव का असर अब घरेलू बाजार पर साफ दिखने लगा है.

विज्ञापन

LPG Price Hike : कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में आज से भारी बढ़ोतरी लागू कर दी गई है. नई दरों के तहत सिलेंडर करीब ₹993 तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाला है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत बनी हुई है, क्योंकि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.

पिछले महीने भी बढ़े थे दाम

इससे पहले भी तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया था. बीते महीने 5 किलो के छोटे सिलेंडर की कीमत करीब ₹51 बढ़ाई गई थी, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹195 से ₹218 तक बढ़े थे. लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं की लागत बढ़ती जा रही है.

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं. राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹913 में ही उपलब्ध है. इससे पहले 7 मार्च को इसमें ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

हर महीने तय होती हैं नई कीमतें

देश की प्रमुख तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम की समीक्षा करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव के आधार पर ये दरें तय की जाती हैं.

पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर बना हुआ है. पिछले साल मार्च में ₹2 प्रति लीटर की कटौती के बाद से कीमतें स्थिर हैं.

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

हालिया बढ़ोतरी के पीछे वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव एक बड़ी वजह मानी जा रही है. युद्ध जैसी स्थिति के चलते वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक उछाल आया है. खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट से सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ा है, जो दुनिया के प्रमुख तेल मार्गों में शामिल है.

इसे भी पढ़ें-अक्षय तृतीया पर सोना खरीद रहे हैं? एक गलती और आपकी मेहनत की कमाई हो सकती है बर्बाद

इसे भी पढ़ें-सिर्फ मजदूरी नहीं, टेक्नोलॉजी से भी पहचान बनाएगा बिहार, केंद्रीय IT मंत्री से श्रेयसी सिंह ने की मुलाकात

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
88%
2.7m/s
6%
सोम
27 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें