🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,203.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,422.43 💵 USD / INR : ₹ 96.29 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,203.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,422.43 💵 USD / INR : ₹ 96.29 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

ED News: पूछताछ के लिए ईडी के छठे समन पर हाजिर हुए थे जमीन कारोबारी कमलेश सिंह, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ED News: रांची में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था. लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वह ईडी के छठे समन पर पहुंचे थे. शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी की ओर से उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने की संभावना है. ईडी ने समन भेज कर उसे 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था और वह हाजिर हुआ था.

ED News: पूछताछ के लिए ईडी के छठे समन पर हाजिर हुए थे जमीन कारोबारी कमलेश सिंह, गिरफ्तार ED News 002
जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार.

ED News: जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है. ईडी के समन पर वह पूछताछ के लिए ऑफिस में पेश हुआ था. पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है.

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह शुक्रवार को छठे समन पर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर हुआ. इससे पहले वह ईडी के पांच समन को नजरअंदाज कर चुका है. वह शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचा. लंबी पूछताछ के बाद देर शाम ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ रांची के कांके थाने में दर्ज दो प्राथमिकी के आधार पर इसीआइआर ने इसीआइआर दर्ज की है.

ईडी की छापेमारी में फ्लैट से 100 गोलियां, 1 करोड़ कैश बरामद


ईडी की टीम ने 21 जून को छापेमारी की थी. छापेमारी उसके किराए के फ्लैट में हुई थी. इस दौरान ईडी की टीम को एक करोड़ रुपए कैश और राइफल की 100 गोलियां मिली थीं. इस मामले में रांची के कांके थाना में ईडी के अधिकारियों द्वारा कमलेश सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
82%
2.2m/s
0%
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें