विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ramgarh : रामगढ़ में दो सड़क हादसों से मचा हड़कंप, 2 युवक घायल, एक रिम्स रेफर

Ramgarh News:रामगढ़ में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं. इन हादसों में दो युवक घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ramgarh News:रामगढ़ में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं सामने आईं. इन हादसों में दो युवक घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ शहर में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.

थाना चौक के पास स्कूटी और बुलेट में जोरदार टक्कर

पहली घटना थाना चौक इलाके में हुई, जहां स्कूटी और बुलेट बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी चला रहे दिगवार निवासी अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

माइंस रेस्क्यू स्टेशन के पास दूसरा हादसा

दूसरी घटना रामगढ़ गेट स्थित माइंस रेस्क्यू स्टेशन के पास हुई, जहां एक अन्य युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. घायल की पहचान अरगड्डा-सिरका निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों और डाककर्मी रविशंकर भट्ट की मदद से घायल को पहले नयीसराय अस्पताल ले जाया गया. बाद में स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

बताया गया कि अभिषेक नयीसराय क्षेत्र में एक सीमेंट दुकान में काम करता है और घटना के समय वह काम से लौट रहा था.

पुलिस जांच में जुटी

दोनों मामलों के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हादसों के कारणों और वाहन चालकों की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
46%
4m/s
7%
रवि
37 °
सोम
37 °
मंगल
35 °
बुध
35 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें