Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के गरहां थाना इलाके में पिकअप वाहन चालक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. बदमाशों ने रास्ते में वाहन रोककर चालक के साथ दुर्व्यवहार किया और हथियार दिखाकर उसकी सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सीतामढ़ी से लौटते समय हुई वारदात
पीड़ित चालक सुनील कुमार, जो सुरयाही गांव का रहने वाला है, पिकअप वैन से सीतामढ़ी से बाजा लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान गरहां-हथौड़ी मार्ग पर सनाठी स्कूल के पास एक युवक अचानक गाड़ी के सामने आ गया. चालक ने वाहन रोक दिया ताकि कोई हादसा न हो.
आरोप है कि वाहन रुकते ही युवक ने चालक के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. विरोध करने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया और चालक की पिटाई की गई.
फोन कर बुलाए गए कई लोग
चालक के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया. थोड़ी देर में कई लोग वहां पहुंच गए और चालक को चारों ओर से घेर लिया. आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसके गले से सोने का हनुमानी छीन लिया.
इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंच गई. पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकले, जिससे चालक की जान बच गई.
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद घायल चालक ने इलाज कराने के बाद गरहां थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित छापेमारी शुरू की और मुख्य आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष सेन्टू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-बिहार में गर्मी बढ़ते ही पशुओं के लिए सरकार अलर्ट, गांवों में सुधारी जाएगी पानी की व्यवस्था
इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती
इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं
इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?
इसे भी पढ़ें-बिहार में फिर शुरू हुआ JDU का जनता दरबार, रोज तीन मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं

