🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में गर्मी बढ़ते ही पशुओं के लिए सरकार अलर्ट, गांवों में सुधारी जाएगी पानी की व्यवस्था

Muzaffarpur news: बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ पशुओं के लिए विशेष तैयारी शुरू हुई है. गांवों में टूटे पशु जलपात्रों की मरम्मत और नए निर्माण का निर्देश दिया गया है. सरकार ने पंचायत स्तर पर सर्वे कर जल्द काम शुरू करने को कहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur news: बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ पशुओं के लिए विशेष तैयारी शुरू हुई है. गांवों में टूटे पशु जलपात्रों की मरम्मत और नए निर्माण का निर्देश दिया गया है. सरकार ने पंचायत स्तर पर सर्वे कर जल्द काम शुरू करने को कहा है.

विज्ञापन

Muzaffarpur news: उत्तर बिहार में तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार ने पशुओं के लिए पानी की बेहतर व्यवस्था करने का फैसला लिया है. पंचायती राज विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पुराने पशु जलपात्रों की जांच कर उनकी मरम्मत कराई जाए. जहां जरूरत हो वहां नए जलपात्र भी तैयार किए जाएंगे.

सरकार का मानना है कि गर्मी के मौसम में इंसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी पानी की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. कई इलाकों में जलस्तर गिरने से हैंडपंप और चापाकल प्रभावित हो जाते हैं, जिससे पशुओं के लिए पीने के पानी की समस्या और बढ़ जाती है.

पंचायतों में होगा विशेष सर्वे

पंचायती राज विभाग ने जिला प्रशासन को पंचायत स्तर पर सर्वे कराने को कहा है. इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि किन गांवों में पुराने पशु जलपात्र टूट चुके हैं और किन स्थानों पर नई व्यवस्था की जरूरत है.

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि जिन जगहों पर पशुओं की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां पहले काम पूरा हो. खासकर हाट-बाजार, चरने वाले मैदान और सार्वजनिक स्थलों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है.

वित्त आयोग की राशि से चलेगा अभियान

विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए राशि ‘षष्ठम राज्य वित्त आयोग’ मद से उपलब्ध कराई जाएगी. पंचायतों को जल्द प्रस्ताव तैयार कर काम शुरू करने को कहा गया है ताकि भीषण गर्मी से पहले व्यवस्था पूरी हो सके.

सफाई और पानी की उपलब्धता पर भी जोर

सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि पशु जलपात्रों की नियमित सफाई और उनमें लगातार पानी उपलब्ध रहे, इसके लिए भी स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया गया है. सरकार चाहती है कि गर्मी के पूरे मौसम में पशुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े.

इसे भी पढ़ें-विशिष्ट शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पसंदीदा जिला चुनने के अधिकार पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

इसे भी पढ़ें-बिहार में फिर शुरू हुआ JDU का जनता दरबार, रोज तीन मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
4.1m/s
93%
शनि
32 °
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें