Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े गृहभेदन गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.
दिसंबर 2025 की चोरी से शुरू हुई जांच
पुलिस ने बताया कि यह मामला दिसंबर 2025 में नंदू बैठा के घर हुई चोरी से जुड़ा है. उस समय परिवार एक शादी समारोह में बाहर गया हुआ था और चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहने तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था.
तकनीकी इनपुट से पकड़े गए आरोपी
एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र से रंजीत सहनी और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया.
15 से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से बंद घरों की रेकी कर चोरी करता था. अब तक आरोपियों ने 15 से अधिक घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. चोरी का सामान स्थानीय स्तर पर कम कीमत में बेचा जाता था.
ज्वेलरी नेटवर्क की भूमिका की जांच
जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी के जेवरात एक ज्वेलरी दुकान तक पहुंचाए जाते थे. इस मामले में दुकान संचालक का बेटा भी आरोपी पाया गया है, जबकि मुख्य सरगना रविंद्र साह अभी फरार है.
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बरामदगी
छापेमारी के दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए. सभी सामान को जब्त कर सील कर दिया गया है.
बरामद आभूषणों का विवरण
- एक सोने का नेकलेस – 17 ग्राम.
- एक सोने का रानी हार – 27 ग्राम.
- एक सोने का मांगटीका – 5.5 ग्राम.
- एक सोने का नथ ताना – 7 ग्राम.
- एक जोड़ी सोने की चूड़ी – 24 ग्राम.
- एक जोड़ी झुमका – 9 ग्राम.
- एक सोने का लॉकेट – 3.5 ग्राम.
- सात पीस नथुनी – 1.9 ग्राम.
- एक जोड़ी कानबाली – 0.5 ग्राम.
- तीन पीस बेसर – 0.4 ग्राम.
- एक जोड़ी टॉप्स – 2.2 ग्राम.
- एक सोने का नथ ताना – 1 ग्राम.
- एक अंगूठी – 3.5 ग्राम.
- 11 जोड़ी पुरानी पायल – 603 ग्राम.
- दो जोड़ी चूड़ी (4 पीस) – 40 ग्राम.
- टूटी हुई सिकड़ी – 38 ग्राम.
- दो जोड़ी दुल्हन बिछिया – 40 ग्राम.
- दो जोड़ी बिछिया – 15 ग्राम.
- एक जोड़ी झुमका – 10 ग्राम.
- 6 पीस कमर रिंग – 99 ग्राम.
- 8 पीस राखी – 52.5 ग्राम.
- एक हाथ का पंजा – 100 ग्राम.
- 10 पीस कसेली – 27 ग्राम.
- 10 पीस पान का पत्ता – 18 ग्राम.
- दो कटोरी – 49 ग्राम.
- एक चमच्च – 5 ग्राम.
- एक मछली – 16.5 ग्राम.
- बाल की चोटी – 82.5 ग्राम.
- लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति – 39 ग्राम.
- एक बाजूबंद – 30 ग्राम.
- दो जोड़ी ब्रासलेट – 116 ग्राम.
- चार पीस ब्रेसलेट – 166 ग्राम.
- नौ जोड़ी बिछिया – 159 ग्राम.
- दस पीस चूड़ी – 189 ग्राम.
- महाकाल हाथ बाला – 49 ग्राम.
- तीन पीस कमर रिंग – 41 ग्राम.
- सात जोड़ी पायल – 675 ग्राम.
- छह जोड़ी पाजेब – 978 ग्राम.
- छह पीस अंगूठी – 19 ग्राम.
- स्टोन ब्रासलेट – 10 ग्राम.
- 27 पैकेट पायल सेट – 1320 ग्राम (सोना 102.5 ग्राम और चांदी 3.67 किलोग्राम).
व्यापारियों को पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने सभी स्वर्ण व्यवसायियों को निर्देश दिया है कि पुराने आभूषण खरीदने से पहले पहचान और दस्तावेजों की पूरी जांच की जाए. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-स्कूल जाते वक्त छात्रा लापता, पिता को आया कॉल— ‘मैं जंगल में हूं’, मुजफ्फरपुर में हड़कंप
इसे भी पढ़ें-डिजिटल सेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी नागेंद्र सहनी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार
इसे भी पढ़ें-बाघ एक्सप्रेस में जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, पुराने कोचों की जगह लगेंगे LHB रैक
इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में पिकअप चालक से मारपीट और लूट, एक आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-बिहार में गर्मी बढ़ते ही पशुओं के लिए सरकार अलर्ट, गांवों में सुधारी जाएगी पानी की व्यवस्था

