विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बड़ी लूट से पहले दबोचे गये लैलख गिरोह के 5 अपराधी, हथियार बरामद

Bhagalpur News : कहलगांव-भागलपुर रेलखंड पर बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को जीआरपी ने नाकाम कर दिया. लैलख रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी किसी बड़ी लूट की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए थे.

विज्ञापन

Bhagalpur News : कहलगांव-भागलपुर रेलखंड पर बड़ी आपराधिक घटना की साजिश को जीआरपी ने समय रहते विफल कर दिया. लैलख रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात लैलख गिरोह के पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सभी अपराधी किसी बड़ी लूट की योजना को अंतिम रूप देने के लिए एकत्र हुए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जीआरपी थाना अध्यक्ष नसीम अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलखंड के आसपास संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और कुछ अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं. सूचना मिलते ही जीआरपी ने विशेष टीम बनाकर देर रात लैलख स्टेशन के पास घेराबंदी की. छापेमारी के दौरान पांच अपराधियों को मौके से दबोच लिया गया.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गयी है.

जीआरपी का कहना है कि लैलख गिरोह की गतिविधियों पर पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी के भी भागलपुर पहुंचने की सूचना है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर से कटिहार तक 23 मई से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
57%
1.4m/s
74%
मंगल
33 °
बुध
36 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °
शनि
30 °

अन्य खबरें