🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,059.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,413.66 💵 USD / INR : ₹ 96.40 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में सुधा दूध पर महंगाई की मार, 25 मई से लागू होंगी दरें, जानिए नई कीमत

Bhagalpur News :भागलपुर समेत कई जिलों में रविवार 25 मई से सुधा दूध महंगा हो जाएगा. नई दर लागू होने के बाद प्रति पैकेट दो रुपये अधिक देने होंगे. दूध के साथ अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News :भागलपुर समेत कई जिलों में रविवार 25 मई से सुधा दूध महंगा हो जाएगा. नई दर लागू होने के बाद प्रति पैकेट दो रुपये अधिक देने होंगे. दूध के साथ अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के आम उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है. सोमवार 25 मई से सुधा दूध(Sudha Milk) के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. नई दर लागू होने के बाद सुधा दूध प्रति पैकेट दो रुपये महंगा मिलेगा. इसके अलावा दही, घी, लस्सी, पनीर समेत अन्य उत्पादों के दाम में भी इजाफा होगा. नई कीमतें रविवार सुबह से सभी बिक्री केंद्रों पर प्रभावी हो जाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर सुधा दूध के विपणन प्रबंधक एके झा के अनुसार मुख्यालय से मूल्य वृद्धि को लेकर आधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है. निर्देश मिलने के बाद भागलपुर केंद्र की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि जिले के सभी विपणन केंद्रों और एजेंसियों को नई रेट सूची उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि 25 मई से नई कीमतों के अनुसार बिक्री शुरू की जा सके.

भागलपुर सुधा केंद्र से जिले के अलावा नवगछिया, कहलगांव, मुंगेर, जमुई सहित कई इलाकों में प्रतिदिन दूध और दुग्ध उत्पादों की सप्लाई की जाती है. ऐसे में कीमत बढ़ने का असर हजारों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. सुबह की चाय से लेकर रोजमर्रा के उपयोग तक दूध हर घर की जरूरत है, ऐसे में दाम बढ़ने से आम लोगों का मासिक बजट भी प्रभावित हो सकता है.

बताया जा रहा है कि बढ़ती लागत और परिचालन खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. रविवार सुबह से उपभोक्ताओं को हर पैकेट पर बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी लूट से पहले दबोचे गये लैलख गिरोह के 5 अपराधी, हथियार बरामद

इसे भी पढ़ें-भागलपुर से कटिहार तक 23 मई से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बूढ़ानाथ मंदिर के पास पुलिस की कार्रवाई

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बदलेगा बिजली बिलिंग सिस्टम, 25 मई से शुरू होगा नया ‘Suvidha Bihar’ ऐप

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
86%
3.4m/s
26%
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें