विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ranchi : 5 जून को झारखंड आएंगे नितिन नबीन, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

Ranchi : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. रांची में वह कोर कमेटी, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष फोकस रहेगा.

विज्ञापन

Ranchi : रांची में भाजपा संगठन 5 जून को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन की तैयारियों में जुट गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा, इसलिए पार्टी इसे बेहद अहम मान रही है. राज्यसभा चुनाव की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच इस दौरे को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दौरे के दौरान नितिन नबीन प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा सांसदों और विधायकों के साथ अलग बैठक कर संगठन और चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी.

कार्निवल हॉल में पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची स्थित कार्निवल हॉल में पार्टी के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे. इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा. बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक ढांचे को और सक्रिय करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

प्रदेशभर से जुटेंगे भाजपा पदाधिकारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है. झारखंड के विभिन्न जिलों से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने की संभावना है. पार्टी नेतृत्व इस दौरे को सफल बनाने में जुटा हुआ है. प्रदेश के वरिष्ठ नेता लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर जारी है.

इसे भी पढ़ें-लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से राहत, इलाज के लिए सिंगापुर जाने की मिली अनुमति

इसे भी पढ़ें- रांची में 27 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, गुमला को नक्सलमुक्त होने का दावा

इसे भी पढ़ें-ईंधन संकट के बीच झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल कोर्टों में होगी वर्चुअल सुनवाई

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
59%
3.4m/s
100%
शनि
32 °
रवि
37 °
सोम
38 °
मंगल
30 °
बुध
36 °

अन्य खबरें