विज्ञापन

वायरल वीडियो

बोकारो में कल लगेगा रोजगार मेला, 11 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर, 1000 पदों पर भर्ती

Bokaro News :बोकारो में 30 मई को बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. 11 कंपनियां लगभग 1000 पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी. मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है. श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो की ओर से 30 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला चास आईटीआई मोड़ के पास स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई कैंपस) परिसर में आयोजित होगा. मेले में लगभग 11 कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी.

विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका

नियोजन पदाधिकारी प्रत्युष शेखर ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. इसमें मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, स्नातक और अन्य योग्यताधारी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को 7000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का वेतन ऑफर किया जाएगा.

कई पदों पर होगी सीधी भर्ती

रोजगार मेले में स्पोर्ट्स टीचर, ग्राइंडर मैन, फोर व्हीलर ड्राइवर, वर्कशॉप सुपरवाइजर, मैकेनिक, ऑफिस असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, सेंटर मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गनमैन, इतिहास शिक्षक, हिंदी शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, टेक्निकल स्टाफ, इलेक्ट्रीशियन और टेली कॉलर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी.

पंजीकरण अनिवार्य, मौके पर भी होगा रजिस्ट्रेशन

अधिकारियों के अनुसार रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण अनिवार्य है. नए उम्मीदवारों के लिए मौके पर अलग से स्टॉल लगाया जाएगा, जहां वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, निबंधन कार्ड, मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे. स्थानीय प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को विशेष लाभ दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लंबी दूरी की अधिकांश गाड़ियां फुल

इसे भी पढ़ें-पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की अस्थियां संगम विसर्जन के लिए रवाना

इसे भी पढ़ें-चास नगर निगम में शिकायतों के लिए शुरू होगी टोल-फ्री सेवा

इसे भी पढ़ें-बोकारो एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, सुरक्षाकर्मियों पर पथराव में दो जवान घायल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
36%
1.6m/s
68%
मंगल
38 °
बुध
42 °
गुरु
34 °
शुक्र
31 °
शनि
34 °

अन्य खबरें