🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,704.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,309.13 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 74,914.06 (0.2%) 📊 Nifty 50 : 23,435.10 (-0.18%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,704.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,97,309.13 💵 USD / INR : ₹ 95.65 📈 Sensex : 74,914.06 (0.2%) 📊 Nifty 50 : 23,435.10 (-0.18%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रात में सदर अस्पताल पहुंचे डीसी, ड्यूटी से गायब मिली महिला डॉक्टर; कार्रवाई के निर्देश

Garhwa News: गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार रात उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान एक महिला चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं, जिस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए. अस्पताल की सफाई और दवा उपलब्धता की भी समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Garhwa News: गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार रात उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान एक महिला चिकित्सक ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं, जिस पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए. अस्पताल की सफाई और दवा उपलब्धता की भी समीक्षा की गई.

विज्ञापन

Garhwa News: गढ़वा में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने गुरुवार रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. रात करीब आठ से नौ बजे के बीच हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हलचल मच गई. अचानक उपायुक्त के पहुंचने पर अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था की समीक्षा का सामना करना पड़ा.

वार्डों में पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले इमरजेंसी सेवा का हाल जाना. इसके बाद उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. इस दौरान ड्यूटी चार्ट मंगवाकर मौके पर मौजूद चिकित्सकों का मिलान कराया गया.

रोस्टर में नाम, लेकिन ड्यूटी पर नहीं मिली चिकित्सक

जांच के क्रम में एक महिला चिकित्सक अनुपस्थित पाई गईं, जबकि रोस्टर के अनुसार उनकी ड्यूटी निर्धारित थी. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना. उन्होंने सिविल सर्जन को संबंधित चिकित्सक के खिलाफ तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया.

दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की समीक्षा

इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने दवा भंडार की स्थिति की भी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं यहीं उपलब्ध होनी चाहिए. इसके अलावा वार्डों और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित एजेंसी को सुधार के निर्देश दिए गए.

लापरवाही पर सख्त रुख

निरीक्षण के बाद उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों और कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
98%
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
34 °
मंगल
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें