विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु पर जाम कम करने की तैयारी, हटेंगे ब्रेकर; बाइक के लिए बनेगी अलग लेन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर लगातार सामने आ रही जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. डीएम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और यातायात संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं. इसके बावजूद शनिवार को पुल पर लंबा जाम लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर लगातार सामने आ रही जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. डीएम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया और यातायात संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं. इसके बावजूद शनिवार को पुल पर लंबा जाम लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर लगातार सामने आ रही जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुल का निरीक्षण कर यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद समीक्षा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश जारी किए गए.

सुरक्षाकर्मियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नवगछिया छोर पर तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों के लिए बनाए गए शेड का विस्तार करने को कहा. उनका निर्देश था कि तेज गर्मी और धूप में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को पर्याप्त राहत मिलनी चाहिए. इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर को इस तरह संचालित करने को कहा गया कि कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर आराम का अवसर मिल सके.

शेड में पेयजल और इलेक्ट्रॉल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा कई यूरिनल युक्त शौचालय की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया.

यातायात की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

पुल पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए सड़क पर लगे स्पीड ब्रेकर और रंबल स्ट्रिप्स हटाने का निर्देश दिया गया. प्रशासन का मानना है कि इससे वाहनों की गति प्रभावित नहीं होगी और जाम की स्थिति कम होगी.

बाइक चालकों के लिए पुल के दोनों किनारों पर अलग लेन चिह्नित करने की योजना बनाई गई है. इसके तहत करीब डेढ़ मीटर चौड़ी पट्टी निर्धारित की जाएगी, जिससे दोपहिया वाहनों का आवागमन लगातार जारी रह सके. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की भी व्यवस्था होगी.

सीसीटीवी निगरानी और क्यूआरटी तैनात होगी

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुल पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता संबंधी बोर्ड और पोस्टर लगाए जाएंगे. इनमें क्षेत्र के सीसीटीवी निगरानी में होने की जानकारी दी जाएगी.

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिया गया है कि बाइक आधारित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए. यह टीम लगातार पुल पर निगरानी रखेगी और किसी भी अवरोध की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेगी.

पुल पर पैदल चलने से बचने की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे पुल पर वाहन छोड़कर पैदल चलने से बचें. अधिकारियों का कहना है कि इससे यातायात की गति प्रभावित होती है और जाम की समस्या और बढ़ जाती है.

निरीक्षण के बाद हुई समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक (नवगछिया) ने कोटा केबिन की संख्या बढ़ाने समेत कुछ अतिरिक्त सुविधाओं की मांग रखी. जिलाधिकारी ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया.

इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे.

फिर जाम में फंसा विक्रमशिला सेतु

प्रशासनिक कवायद के बीच शनिवार को एक बार फिर विक्रमशिला सेतु पर लंबा जाम लग गया. वाहनों की अधिक संख्या के कारण दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं. भागलपुर की तरफ करीब एक किलोमीटर और नवगछिया की ओर दो से तीन किलोमीटर तक वाहन रेंगते रहे.

जाम में फंसे यात्रियों को कड़ी धूप में घंटों इंतजार करना पड़ा. वहीं सार्वजनिक वाहनों की कमी के कारण कई लोगों ने पैदल ही पुल पार किया. लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव कम करने के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
54%
4.9m/s
100%
शुक्र
32 °
शनि
36 °
रवि
34 °
सोम
28 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें