Alpha Worldwide Collection: सिनेमाघरों में 3 जुलाई को एक्शन और स्पाई थ्रिलर का तड़का लगाने वाली फिल्म ‘अल्फा’ ने दस्तक दी है. आलिया भट्ट और शरवरी के मुख्य किरदारों वाली यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स शृंखला की सातवीं फिल्म है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने भारतीय बाजारों में 9 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई दर्ज की है. इसके साथ ही भारत में इसका कुल सकल कारोबार लगभग 10.80 करोड़ रुपये रहा.
आइए देखते हैं कि इस फिल्म ने वैश्विक पटल पर कितने करोड़ बटोरे हैं.
अल्फा वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 1: वैश्विक स्तर पर पहले दिन कितनी रही कमाई?
सैकनिल्क के डेटा के अनुसार, निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में तैयार हुई ‘अल्फा’ ने विदेशी बाजारों से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस प्रकार, पहले दिन का कुल वैश्विक सकल कलेक्शन तकरीबन 15.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
सनी देओल ने रिटायरमेंट पर क्या कहा? सुनिए उनका दोटूक जवाब
अल्फा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स: इस साल की इन 25 फिल्मों के रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
‘अल्फा’ ने अपने प्रदर्शन के पहले ही दिन वर्ष 2026 में रिलीज हुई 25 अन्य फिल्मों के ओपनिंग डे बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है. उन सभी फिल्मों की सूची और उनकी कमाई के आंकड़े नीचे दिए गए हैं-
इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
अस्सी- 1 करोड़ रुपये
दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
दादी की शादी- 0.6 करोड़ रुपये
आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़ रुपयेइसे भी पढ़ें-

