विज्ञापन

वायरल वीडियो

प्रिंस खान गैंग पर चतरा पुलिस का बड़ा वार, 2 गुर्गे गिरफ्तार, लोजपा नेता से मांगी थी रंगदारी

Chatra Crime News: चतरा पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने की साजिश का खुलासा किया. जांच में दुबई कनेक्शन भी सामने आया.

विज्ञापन

Chatra Crime News: चतरा पुलिस ने वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर गिरोह के लिए रंगदारी की रकम का लेन-देन करने, रेकी कराने और शूटरों तक पैसा पहुंचाने का आरोप है. जांच में खुलासा हुआ कि व्यवसायी से दो करोड़ रुपये की लेवी वसूलने की साजिश रची गई थी.

दो करोड़ की रंगदारी वसूलने की थी साजिश

चतरा पुलिस ने वासेपुर गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के भोजपुर निवासी मोहम्मद अस्फाक आलम और धनबाद निवासी सद्दाब अंसारी के रूप में हुई है. इनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

Chatra Crime News: व्यवसायी को डराकर वसूलनी थी लेवी

एसपी के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के बालू-पत्थर व्यवसायी एवं लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था. जांच के दौरान रिमांड पर लिए गए आरोपित नाजिम से पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ. उसने व्यवसायी के घर की रेकी की थी और वहां फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बनाई गई थी.

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मकसद पहले हवाई फायरिंग कर व्यवसायी को डराना और फिर उससे दो करोड़ रुपये की लेवी वसूलना था. रकम नहीं मिलने की स्थिति में जानलेवा हमला करने की भी तैयारी थी.

फोनपे के जरिए पहुंचाया गया शूटरों तक पैसा

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सद्दाब अंसारी का भाई दुबई में रहकर गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में है. उसके निर्देश पर सद्दाब ने धनबाद से डेढ़ लाख रुपये नकद प्राप्त किए और बाद में यह रकम फोनपे के माध्यम से शूटरों तक पहुंचाई गई. पूछताछ में विदेश से भी आर्थिक लेन-देन की बात सामने आई है.

आज 81 केंद्रों पर होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 42 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

दुबई से ऑपरेट हो रहा है गैंग

टेक्निकल सेल की जांच में पता चला है कि गैंगस्टर प्रिंस खान दुबई में बैठकर पूरे गिरोह का संचालन कर रहा है. इस मामले में पुलिस पहले ही अमन खान, मुर्तजा अंसारी, मोहम्मद नाजिम और कृष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. सद्दाब अंसारी के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

व्यापारी बेखौफ होकर दें सूचना : एसपी

एसपी अनिमेष नैथानी ने जिले के कारोबारियों से अपील की कि यदि किसी भी अपराधी या गिरोह की ओर से रंगदारी की धमकी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
नौकरी पर मंडरा रहा संकट होगा दूर, JTET नियम बदलाव से शिक्षकों को राहत
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.7 ° C
31.7 °
31.7 °
59%
3.4m/s
100%
शनि
32 °
रवि
37 °
सोम
38 °
मंगल
30 °
बुध
36 °

अन्य खबरें