विज्ञापन

वायरल वीडियो

‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर सुनील शेट्टी बोले- फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों का दौर लौटना चाहिए

Suniel Shetty: 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के बाद सुनील शेट्टी ने कहा कि बॉलीवुड में फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों का दौर फिर लौटना चाहिए. उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. साथ ही 'हेरा फेरी 3' को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

Suniel Shetty: ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) की सफलता से उत्साहित अभिनेता सुनील शेट्टी का मानना है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड में पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों के लिए नई उम्मीद जगाई है. उन्होंने कहा कि दर्शक ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं, जिन्हें पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सके. इस दौरान सुनील ने अक्षय कुमार, परेश रावल और रवीना टंडन के साथ काम करने के अनुभव साझा किए, वहीं ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

‘पूरा परिवार साथ बैठे, ऐसा सिनेमा फिर लौटना चाहिए’

सुनील शेट्टी ने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता सिर्फ कलाकारों की नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सफलता होती है. उनके मुताबिक, हिंदी सिनेमा को फिर से ऐसे दौर में लौटने की जरूरत है, जहां दादा-दादी से लेकर बच्चे तक एक साथ बैठकर फिल्म का आनंद ले सकें.

स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर चमकी? पहले ही दिन उड़ाए 25 फिल्मों के होश

उन्होंने कहा, “आज कहीं न कहीं हम फैमिली एंटरटेनमेंट का असली मतलब भूल गए हैं. डिज्नी जैसी सोच फिरोज नाडियाडवाला की भी है. शायद यही वजह है कि ‘Welcome To The Jungle’ को इतना प्यार मिला. मुझे उम्मीद है कि अब बॉलीवुड में ऐसी और भी फिल्में बनेंगी.”

अक्षय, परेश और रवीना के साथ काम करने पर कही यह बात

फिल्म में कई बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद सुनील शेट्टी ने कहा कि हर कलाकार को अपनी पहचान बनाने का पूरा मौका मिला. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की सफलता किसी एक कलाकार की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.

सुनील ने कहा, “अक्षय कुमार, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर और पूरी टीम को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. मैंने इस सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का फैसला किया और आज खुशी है कि वह फैसला सही साबित हुआ. सबसे अच्छी बात यह रही कि मुझे कभी भी अक्षय, परेश जी या रवीना के साथ काम करते हुए किसी तरह की असुरक्षा महसूस नहीं हुई.”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर क्या कहा? सुनिए उनका दोटूक जवाब

‘हेरा फेरी 3’ पर बोले- उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई

हाल ही में खबर आई थी कि निर्देशक प्रियदर्शन ‘हेरा फेरी 3’ से अलग हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म का भविष्य सवालों के घेरे में आ गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनके करियर की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में शामिल है.

उन्होंने कहा, “‘हेरा फेरी’ आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और डायलॉग्स की लोकप्रियता बताती है कि इसकी रिकॉल वैल्यू कितनी जबरदस्त है. कौन नहीं चाहेगा कि ‘हेरा फेरी 3’ बने. फिलहाल उंगलियां क्रॉस हैं. उम्मीद है कि ‘Welcome To The Jungle’ की सफलता के बाद कुछ जादुई जरूर होगा.”

फिल्म की सफलता से बढ़ीं उम्मीदें

सुनील शेट्टी का मानना है कि यदि दर्शक इसी तरह पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्मों को समर्थन देते रहे तो बॉलीवुड में इस तरह की फिल्मों का दौर एक बार फिर लौट सकता है. उनका कहना है कि अच्छी कहानी और मजबूत स्टारकास्ट के साथ बनी फिल्में हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखती हैं.

इसे भी पढ़ें-

फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख को लेकर किया बड़ा खुलासा
Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा
रिलीज होते ही छा गया समर गुप्ता का नया भोजपुरी गाना, दबंग स्टाइल ने मचाया धमाल
संजय दत्त फिर नए अंदाज में लौटे, ‘आखिरी सवाल’ से बढ़ी हलचल; कब रिलीज होगी फिल्म?
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
44%
5.6m/s
95%
रवि
37 °
सोम
40 °
मंगल
29 °
बुध
35 °
गुरु
39 °

अन्य खबरें