विज्ञापन

वायरल वीडियो

आधी रात 87 छात्रों की बेल खारिज, बेउर जेल भेजे गए; छात्र प्रदर्शन में अब तक 258 गिरफ्तार

Patna Student Arrests: बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार 87 छात्रों को आधी रात छज्जूबाग स्थित जज आवास पर पेश किया गया. कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर सभी को बेउर जेल भेज दिया गया. छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है.

विज्ञापन

Patna Student Arrests: बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार 87 छात्रों को आधी रात छज्जूबाग स्थित जज आवास पर पेश किया गया. कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर सभी को बेउर जेल भेज दिया गया. छात्र प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है.

विज्ञापन

Patna Student Arrests: बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार छात्रों के लिए शनिवार की रात भारी पड़ गई. आधी रात छज्जूबाग स्थित जज आवास पर एक-एक कर प्रदर्शनकारियों की पेशी हुई, लेकिन 87 छात्रों को राहत नहीं मिली. कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभी को सीधे बेउर जेल भेज दिया गया. वहीं जज आवास के बाहर पूरी रात परिजन अपने बच्चों की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट के बाहर बेचैनी, अंदर चलती रही सुनवाई

रात होते-होते पुलिस कैदी वैन से करीब 200 गिरफ्तार छात्रों को छज्जूबाग जज आवास लेकर पहुंची. अंदर पेशी और सुनवाई का दौर चलता रहा, जबकि बाहर परिजनों की नजर हर निकलने वाली गाड़ी पर टिकी रही. कई परिवारों का कहना था कि उनके बच्चों को बिना किसी गलती के हिरासत में लिया गया और लंबे समय तक खाना तक नहीं दिया गया.

धारा 109 बनी जमानत में सबसे बड़ी बाधा

वकीलों के मुताबिक गिरफ्तार छात्रों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं. इनमें धारा 109 शामिल होने के कारण कोर्ट ने 87 छात्रों की जमानत अर्जी खारिज कर दी. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया.

‘मां… तुमने कुछ खाया है?’

छज्जूबाग जज आवास के बाहर सबसे भावुक पल तब आया, जब कैदी वैन में बैठे एक छात्र की नजर अपनी मां पर पड़ी. उसने आवाज लगाकर पूछा, “मां… तुमने सुबह से कुछ खाया है? कुछ खा लो, परेशान मत हो… सब ठीक हो जाएगा.” बेटे की यह बात सुनकर मां की आंखें नम हो गईं. वहां मौजूद लोगों की भी आंखें भर आईं.

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी

दो वकीलों को हथकड़ी में पेश करने पर कोर्ट सख्त

सुनवाई के दौरान पुलिस ने दो वकीलों को भी हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश किया. इस पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए गांधी मैदान थाना प्रभारी समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को शो-कॉज नोटिस जारी किया.

24 एफआईआर, 258 गिरफ्तार, छह हजार अज्ञात आरोपी

22 और 25 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद गांधी मैदान, कोतवाली, सचिवालय और पाटलिपुत्र थाना में अब तक 24 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन मामलों में 285 लोगों को नामजद और करीब छह हजार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अब तक 258 लोगों को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज चुकी है. बाकी आरोपितों की तलाश जारी है.

दोस्त का दावा- किताब खरीदने गया था, पुलिस उठा ले गई

एक गिरफ्तार छात्र के दोस्त ने आरोप लगाया कि उसका साथी केवल किताब खरीदने गया था. इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पहले गांधी मैदान थाना और बाद में दूसरे थाने में रखा गया. दोस्त का कहना है कि छात्र को करीब 30 से 35 घंटे तक थाने में रखा गया.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
44%
3m/s
71%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °

अन्य खबरें