विज्ञापन

वायरल वीडियो

भोजपुर : आज बखोरापुर काली मंदिर पहुंचेंगे नीतीश कुमार, दर्शन-पूजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Nitish Kumar Visit Bhojpur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर के बड़हरा स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Nitish Kumar Visit Bhojpur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भोजपुर के बड़हरा स्थित प्रसिद्ध मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Nitish Kumar Visit Bhojpur: भोजपुर का बड़हरा सोमवार को राजनीतिक और धार्मिक, दोनों वजहों से चर्चा में रहेगा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में माथा टेकेंगे. उनके दौरे को लेकर सुबह से ही पूरे इलाके में हलचल तेज है. जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर ट्रस्ट ने स्वागत से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं.

तय कार्यक्रम के अनुसार नीतीश कुमार सुबह करीब 10:30 बजे बड़हरा पहुंचेंगे. इसके बाद करीब 11 बजे वह मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में विशेष तैयारियां की गई हैं.

आधी रात 87 छात्रों की बेल खारिज, बेउर जेल भेजे गए; छात्र प्रदर्शन में अब तक 258 गिरफ्तार

Nitish Kumar Visit Bhojpur: मंदिर परिसर को नया स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधा पर खास जोर

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई कराई गई है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास और यातायात व्यवस्था को लेकर अलग-अलग प्लान तैयार किया गया है. पूजा-अर्चना के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहें, इसके लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है.

स्वागत की कमान मंदिर ट्रस्ट के हाथों में

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है. पूरे मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है, ताकि आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके. ट्रस्ट के पदाधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं.

अतिथियों की मेजबानी के लिए अलग टीम

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत और ठहरने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग लोगों को सौंपी गई है. अजीत सिंह और सुशील सिंह सहित कई लोग आतिथ्य व्यवस्था में जुटे हैं. वहीं ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, सह मुख्य संरक्षक रविशंकर सिंह और अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर हर छोटी-बड़ी तैयारी की निगरानी कर रहे हैं, ताकि आयोजन में किसी तरह की कमी न रह जाए.

सुरक्षा के घेरे में रहेगा पूरा इलाका

पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी है. बड़हरा थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी, बीडीओ निलेश कुमार और सीओ अंशु प्रसून समेत कई अधिकारी सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं. मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है.

श्रद्धालुओं में भी बढ़ा उत्साह

नीतीश कुमार के आगमन की सूचना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है. बड़ी संख्या में लोगों के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं.

कुल मिलाकर भोजपुर में आज का दिन धार्मिक आस्था और राजनीतिक गतिविधियों, दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है. प्रशासन, पुलिस और मंदिर ट्रस्ट आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
44%
3m/s
71%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °

अन्य खबरें